महांसमुद: जिले में मांगलिग कार्यों पर आगामी 14 अप्रैल तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे

अब जिले में मांगलिग कार्यों पर विराम लग गया है। पंडितों का कहना है कि आगामी 14 अप्रैल तक मांगलिक कार्य नहीं होंगे। क्योंकि देव गुरु बृहस्पति 24 फरवरी से अस्त हो जाएंगे। इसके बाद 14 मार्च को सूर्य के मीन राशि में प्रवेश होने पर मीन संक्राति शुरू हो जाएगी। गुरु के अस्त रहने और मीन संक्राति यानी खरमास लगने पर विवाह समेत अन्य मांगलिक कार्य नहीं हो पाएंगे। इस तरह विवाह व अन्य कार्यक्रमों के लिए दो महीने इंतजार करना होगा और 15 अप्रैल को खरमास समाप्त होने पर ही मांगलिक कार्य आयोजित होंगे।
नगर पंडित पंकज तिवारी का कहना है कि ग्रहों की इस चाल का असर राशियों पर भी पड़ेगा। उनके अनुसार बृहस्पति 24 फरवरी से 24 मार्च तक अस्त रहेंगे। वहीं 14 मार्च को सूर्य के कुंभ से मीन राशि में प्रवेश पर एक महीने खरमास प्रारंभ हो जाएगा। मांगलिक कार्यों पर गुरु का उदित रहना जरूरी होता है। बृहस्पति यानी गुरु धार्मिक, सांस्कृतिक, शिक्षा, संस्कार आदि के तारक व कारक ग्रह माने जाते हैं। गुरु की तीन दृष्टियां, पंचम, सप्तम और नवम होती हैं। जहां ये पड़ती हैं, वहां शुभता आती है। गुरु की जिस राशि में निम्न दृष्टि होगी, ऐसे जातक को सावधान रहना होगा, वे काम में लापरवाही न करें।























