छत्तीसगढ़

पीएमईजीपी के तहत् ऋण हेतु 30 अगस्त तक आवेदन आमंत्रित

जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, बलौदाबाजार को प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम अंतर्गत वर्ष 2023-24 के लिए हितग्राहियों को लाभान्वित करने का लक्ष्य प्राप्त हुआ है। योजनांतर्गत स्वयं का उद्यम स्थापित करने के इच्छुक हितग्राहियों को उद्योग गतिविधि हेतु अधिकतम 50 लाख एवं सेवा उद्योग हेतु अधिकतम 20 लाख तक का ऋण राष्ट्रीयकृत बैंको के माध्यम से उपलब्ध कराया जावेगा व सामान्य (पुरूष) वर्ग के हितग्राहियों को शहरी क्षेत्रों में उद्यम स्थापना पर 15 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्र में 25 प्रतिशत अनुदान एवं अ0जा0, अ0ज0जा0, पि0वर्ग, अल्पसंख्यक, महिला, भूतपूर्व सैनिक, शारीरिक रूप से विकलांग हितग्राहियों को शहरी क्षेत्रों में 25 प्रतिशत एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 35 प्रतिशत अनुदान की पात्रता होगी। इच्छुक हितग्राही विस्तृत परियोजना प्रतिवेदन, पासपोर्ट आकार का फोटो, सक्षम प्राधिकारी द्वारा जारी जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, ग्राम पंचायत का जनसंख्या एवं अनापत्ति प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता की अंकसूची, अनुभव प्रमाण पत्र (यदि हो तो) के साथ इच्छुक हितग्राही खादी एवं ग्रामोद्योग आयोग की वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट केव्हीआईसी डॉट ओआरजी डॉट जीओव्ही डॉट इन पर जा कर 30 अगस्त 2023 तक आनलाईन आवेदन कर सकते है। योजना की विस्तृत जानकारी कार्यालय जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलौदाबाजार संयुक्त जिला कार्यालय भवन कक्ष क्रमांक 71 एवं वेबसाईट डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट केव्हीआईसी डॉट ओआरजी डॉट जीओव्ही डॉट इन से प्राप्त की जा सकती है। अधिक जानकारी हेतु श्री नारायण सिंह ठाकुर प्रबंधक 9827192183 एवं श्री धर्मेन्द्र कुमार साहू,सहायक वर्ग 7566301284 के मोबाईल नंबर पर भी संपर्क कर सकते है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!