छत्तीसगढ़

दसवीं और बारहवीं परीक्षा की तैयारी में जुटा शिक्षा विभाग

जिले में कोरोना संक्रमण तेजी से कम हो रहा है। जिसे देखते हुए बोर्ड परीक्षा भी ऑफलाइन होगी। 2 मार्च से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा को लेकर जिला शिक्षा अधिकारी प्रवास सिंह बघेल लगातार परीक्षा केंद्र प्रभारियों की बैठक ले रहे हैं। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारियों को हर सेंटर में बिजली व पानी की सुविधाएं अनिवार्य रूप से करने के निर्देश दिए है।इधर विद्यार्थी अपना पूरा ध्यान परीक्षा की तैयारी में लगा रहे हैं। बीते साल बारहवीं में सभी विद्यार्थी उत्तीर्ण किए गए थे। इस बार 10वीं में 12466 और 12वीं में 10622 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। इस तरह कुल 23088 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे।परीक्षा को देखते हुए शिक्षक भी कमर कस ली है। अपने-अपने स्कूल का परीक्षा परिणाम शतप्रतिशत देने विद्यार्थियों की तैयारी करा रहे हैं। इसके लिए अतिरिक्त क्लास ली जा रही है।जिले में 2 मार्च से शुरू हो रही 10वीं और 12वीं परीक्षा के लिए जिला शिक्षा विभाग ने जिले भर में 211 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। कोरोना काल की वजह से इस बार जिले 173 शासकीय व 38 निजी हाई व हायर सेकंडरी स्कूल को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। माध्यमिक शिक्षा मंडल ने टाइमटेबल भी जारी कर दिया है। अब परीक्षा में कुछ ही दिन शेष बचे हुए हैं।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!