बसना

बसना: भाषा उत्सव का आयोजन 11 दिसम्बर तक

बसना@ काकाखबरीलाल। शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में भारतीय भाषा उत्सव दिनांक 4 दिसंबर से 11 दिसंबर 2024 तक मनाया जा रहा है प्रत्येक दिवस बच्चों द्वारा भाषा विकास हेतु अनेक कार्यक्रम रखे जा रहे हैं राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में भाषा विशेषकर बच्चों की घर की भाषा में सीखने एवं बहुभाषा शिक्षण पर जोर दिया गया है नागरिकों में एकता की भावना एवं संस्कृति को संरक्षित करने हेतु भाषा के महत्व के संबंध में जागरूकता लाना है तथा स्कूली स्तर से ही बच्चों में भारतीय भाषाओं में उपलब्ध समृद्ध साहित्य में रुचि एवं आदर की भावना विकसित करना है साथ ही साथ बहुभाषा को प्रोत्साहित करते हुए भारतीय भाषाओं में शिक्षा एवं शोध को बढ़ावा देना तथा भारतीय भाषाओं के प्रति प्रेम प्रदर्शित कर उसके उपयोग को प्रोत्साहित करना है इस कार्यक्रम में शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली में प्रति दिवस एफ एल एन किट के माध्यम से सब्जियों एवं फलों के नाम को विभिन्न भारतीय भाषाओं जैसे हिंदी छत्तीसगढ़ी उड़िया संस्कृत आदि में सिखाया जा रहा है साथ ही साथ अपने मातृभाषा में कहानी पठन गीत पठन कविता पठन आदि के कार्यक्रम करवाए जा रहे हैं बच्चों की रुचि बढ़ाने हेतु पपेट शो के माध्यम से श्लोक एवं नीति के दोहे अर्थ सहित बच्चों के द्वारा लिए जा रहे हैं सरकार द्वारा विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रमों को आयोजित करवाने से बच्चों में बहुभाषिता के साथ-साथ भारतीय भाषाओं के समृद्ध साहित्य के प्रति रुचि बढ़ रही है शासकीय प्राथमिक शाला करनापाली विकासखंड बसना जिला महासमुंद में भाषा उत्सव के आयोजन पर प्रधान पाठक डॉक्टर गिरधारी साहू जी ने खुशी व्यक्त की है एवं बच्चों से अधिक से अधिक भाग लेकर बहुमुखी बनने हेतु आग्रह किया है साथ ही साथ शिक्षक डॉ वीरेंद्र कर जी ने भी बच्चों को भारतीय भाषाओं को सिखाने हेतु अनेक उपक्रमों के प्रयोग पर बल दिया है। शासकीय प्राथमिक शाला में आयोजित इस प्रकार के कार्यक्रमों पर जो बच्चों के बहुमुखी विकास हेतु अत्यंत आवश्यक है एवं शिक्षा नीति 2020 के वृहद उद्देश्यों की पूर्ति में सहायक है इसे देखकर विकासखंड बसना के बी ई ओ श्री जे आर डहरिया, बसना बी आर सी डाक्टर पूर्णानंद मिश्रा जी सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी विनोद शुक्ला बद्री प्रसाद जोल्हे लोकेश्वर कंवर ने प्रसन्नता व्यक्त की है साथ ही साथ सभी पालक बंधुओं ने भी अपने बच्चों के विकास पर प्रसन्नता व्यक्त की है।
उक्त जानकारी विद्यालय के प्रचार-प्रसार प्रमुख डॉ वीरेंद्र कुमार कर जी ने दी।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!