महासमुंद

बेराजगारों के लिए स्वरोजगार हेतु सुनहरा अवसर : विभिन्न कोर्स में दिया जाएगा निःशुल्क प्रशिक्षण

महासमुंद (काकाखबरीलाल). देना ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान, महासमुंद जो कि देना बैंक (अब बैंक ऑफ बरौड़ा) के द्वारा प्रायोजित है द्वारा आगामी 15 नवम्बर 2019 से विभिन्न कोर्स में प्रशिक्षण प्रारंभ किया जाएगा। देना आरसेटी  के निदेशक श्री संजीव प्रकाश ने बताया कि यह प्रशिक्षण पूर्णतः निःशुल्क भोजन एवं आवासीय होगा। प्रशिक्षण मंे ग्रामीण एवं शहरी युवकों के लिये 13 दिवसीय निःशुल्क आटिफिसियल ज्वेलरी उद्यमी (कृत्रिम आभूषण बनाना) एवं 30 दिवसीय घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी (घरेलू विद्युत रिपेयरिंग) का प्रशिक्षण प्रारंभ होगा। आटिफिसियल ज्वेलरी उद्यमी प्रशिक्षण लेने के लिए आवेदक, आवेदिका साक्षर होने चाहिए एवं घरेलू विद्युत उपकरण सेवा उद्यमी (घरेलू विद्युत रिपेयरिंग) के लिए आवेदक, आवेदिका 5वीं उत्तीर्ण होने चाहिए। प्रशिक्षण के लिए इच्छुक आवेदक, आवेदिका निम्न दस्तावेज की स्वप्रमाणित फोटोकापी के साथ देना आरसेटी कार्यालय, बरोण्डा बाजार महासमुंद में सम्पर्क कर सकते हैं, इनमें बी.पी.एल. राशन कार्ड, आधार कार्ड की फोटोकापी, पासपोर्ट साइज की तीन फोटो, आयु 18 से 45 वर्ष होना चाहिए। अधिक जानकारी के लिए कार्यालय के फोन नंबर 7987838638, 8319462874, 9131065767 पर संपर्क किया जा सकता है।  

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!