पिथौरा

अगले बरस तू जल्दी आ की याचना के साथ भगवान गणपति को नम आंखों से दी विदाई

नन्दकिशोर अग्रवाल,काकाखबरीलाल,पिथौरा-पिथौरा नगर पिछले 10 दिनों से भक्ति भाव में सराबोर भगवान गणेश का उत्सव धूमधाम से मनाया गया ।इस अवसर पर पूरा नगर भगवान गणेश उत्सव के भक्ति में सराबोर रहा। नगर में जगह जगह भगवान गणपति की स्थापना की गई और सुंदर सुंदर झांकियों के बीच सुशोभित भगवान गणपति के भक्ति में पूरा नगर सराबोर रहा। भगवान गणपति के 10 दिन के महोत्सव के बाद हवन पूजन शनिवार को किया गया एवं रविवार को गणपति बप्पा मोरिया अगले बरस तू जल्दी आ की याचना के साथ भगवान गणपति को भाव भीनी विदाई दी गई। ज्ञात रहे इस समय हवन 1 दिन पूर्व ही हो गया और उसके पश्चात दिन रविवार को पूरे नगर की प्रतिमाओं को रैली की शक्ल में झांकी के साथ मुख्य मार्ग से होते हुए डीजे एवं ढोल धमाके के साथ नाचते गाते हुए पुरानी बस्ती स्थित तालाब लेकर गए जहां पूजा के पश्चात भगवान श्री गणेश को विसर्जन किया गया। इस दौरान सभी भक्तों की आंखें नाम थी। गणेश विसर्जन की झांकी के समय रैली के साथ साथ पुलिस प्रशासन की चाक-चौबंद व्यवस्था थी वहीं विसर्जन के दौरान तलाब पर भी सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अपना कर्तव्य निभाते दिखी।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!