छत्तीसगढ़

भूपेश बघेल ने दिया महिलाओं को अभिव्यक्ति एप्प, SOS का बटन दबाते ही डायल 112 की टीम महिला तक पहुंचेगी

पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्द्बोधन में कहा- छत्तीसगढ़ में किसान और जवान दोनों की जय-जय हो रही है। जवानों की ड्यूटी की वजह से हम चैन से सो पाते हैं। कोरोना काल में कर्तव्यों के निर्वहन में अधिकारियों ने पूरे देश में मिसाल कायम किया है। पुलिस परिवार बधाई का पात्र है। कालीचरण को पकड़ने वाली टीम को भी cm ने बधाई दी टीम को भी cm ने बधाई देते हुए सीम ने कहा आम लोगों का विश्वास छत्तीसगढ़ पुलिस ने हासिल किया है। पुलिस ने चुनौतियों का सामना किया और अपराधियों के मांद में घुसकर सफलता अर्जित की है। जवानों की कुशलता को पूरे देश ने देखा। मुझे इस बात की प्रसन्नता है कि हमने चुनोतियों को स्वीकार किया और सफलता भी प्राप्त किया। चाहे वह बिलासपुर अपहरण हो और भिलाई अपहरण की बात हो पुलिस ने उनके मांद में घुसकर सफलता अर्जित की।

बाहर के लोग हमेशा नक्सली के बारे में बात करते थे लेकिन पिछले तीन साल में हमने ये छवि बदली है। सभी का विश्वास हमने जीता है। प्रदेश के बारे में चर्चा होती थी कि नक्सली दहशत से भरा है। यह सोच हमने बदली है। सभी का विश्वास जीता है। लोग अब नक्सली नहीं विकास की बात करते हैं। अब बस्तर के लोग विकास की ओर उम्मीद भरी निगाहों से देख रहे हैं। इस मौके पर गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने कहा- छत्तीसगढ़ को अब नए नजरिए से देखा जा रहा है। नक्सलियों के लिए पुनर्वास नीति के तहत 1200 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया। नक्सल घटनाओं में 3 वर्षों में 40% की कमी आई है।

 

शिकायत भी करा सकेंगी दर्ज। थाना जाने की जरूरत नहीं। महिला अपनी सुरक्षा के संबंध में दे सकेंगी सुझाव। SOS का बटन दबाते ही डायल 112 की टीम महिला तक पहुँच जाएगी

 

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!