छत्तीसगढ़महासमुंद

वुशू मार्शल आर्ट चैम्पियनशिप खिलाडियों का शानदार प्रदर्शन,11 पदक जीत कर जिले का बढ़ाया गौरव

महासमुंद@काकाखबरीलाल। जिले के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय सब जूनियर एवं सीनियर वुशू मार्शल आर्ट चैंपियनशिप खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 गोल्ड 5 सिल्वर पदक जीतकर महासमुंद जिले का गौरव बढ़ाया। खिलाड़ियों में कु. पूनम सिदार,खिलेश बरिहा,हेमराज साहू, साहिल सिदार,संजय जगत, राजनंदिनी साव, गोल्ड मेडल, वही अश्विनी भोई, फैमीदा तबस्सुम, रुकैया अखितरी,आकाश डहरिया, सरस्वती जगत ने सिल्वर मेडल हासिल किए ।
छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा वुशू एसोसिएशन के तत्वावधान में राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में 18 और 21 मई को आयोजित चैंपियनशिप में 7 खिलाड़ियों को चयनित कर पुणे महाराष्ट्र नेशनल वुशू चैंपियनशिप के लिए किया गया है। छत्तीसगढ़ वूशु एसोसिएशन के (जनरल सेक्रेटरी) डी. कोंडईया , कमल किशोर धीवर (टेक्निकल डायरेक्टर) , मनोज ठाकुर ( ताऊलु कोच) ने हर्ष व्यक्त कर सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए आशीर्वाद प्रदान किया। वूशु एसोसिएशन के प्रमुख निर्देशक खिलेश बरिहा एवं हेमराज साहू के नेतृत्व में बच्चे खेलने गए थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!