छत्तीसगढ़

पुलिस भर्ती में 11 नवंबर तक आवेदन अनुसूचित जनजाति के युवाओं को लंबाई और सीने की चौड़ाई में छूट, 163 सेमी ऊंचाई वाले भी होंगे भर्ती

छत्तीसगढ़ सरकार ने पुलिस में सूबेदार, एसआई और प्लाटून कमांडर भर्ती में अनूसूचित जनजाति के युवाओं को बड़ी राहत दी है। इस वर्ग के युवाओं को ऊंचाई और सीने की माप में छूट दी गई है। इसके साथ ही सभी वर्गों के लिए पुलिस भर्ती में आवेदन करने की अंतिम तिथि 11 नवंबर तक के लिए बढ़ा दी गई है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को इसकी घोषणा की। बताया गया, अनुसूचित जनजाति वर्ग के पुरुष उम्मीदवारों के लिए शारीरिक सीमा में न्यूनतम ऊंचाई 163 सेमी तय हुई है। सीने की न्यूनतम माप में छूट देते हुए सीना बिना फुलाए 78 सेमी और फुलाने पर 83 सेमी का नया मानक बनाया गया है। भर्ती के लिए शेष अनिवार्यता पूर्व में जारी विज्ञापन अनुसार ही होंगी।

छत्तीसगढ़ पुलिस के सूबेदार, उप निरीक्षक और प्लाटून कमांडर के रिक्त पदों पर भर्ती हेतु विज्ञापन जारी कर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इसमें आवेदन करने की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तय हुआ था। इसको लेकर आदिवासी वर्गों की ओर से लगातार मांग आ रही थी कि अधिकांश जनजातियों की सामान्य लंबाई कम है।

ऐसे में बहुत से युवा पुलिस में भर्ती नहीं हो पाते। उसके बाद यह घोषणा सामने आई है। शर्तों में बदलाव के बाद आवेदन की तिथि भी बढ़ा दी गई। अब सभी वर्गों के उम्मीदवार 11 नवंबर शाम 5.30 बजे तक ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

इतने पदों पर की जानी है भर्तियां
छत्तीसगढ़ पुलिस के मुताबिक, कुल 975 पदों पर भर्तियां होनी हैं। जिसमें उप निरीक्षक के 577, प्लाटून कमांडर के 247, सूबेदार के 58, सब इंस्पेक्टर स्पेशल ब्रांच के 69, सब इंस्पेक्टर फिंगरप्रिंट के 6, सब इंस्पेक्टर क्वेश्चन डॉक्यूमेंट के 3, सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के 6 और सब इंस्पेक्टर रेडियो के 9 पद शामिल हैं।

आवेदन करने के लिए स्नातक होना जरूरी
सब इंस्पेक्टर कंप्यूटर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास कंप्यूटर एप्लीकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा सब इंस्पेक्टर रेडियो के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास संबंधित ट्रेड में 3 साल का इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। इन पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 21 साल और अधिकतम आयु 34 साल होनी चाहिए।

सामान्य वर्गों के लिए 400 रुपए का शुल्क
आवेदन करने के लिए सामान्य और पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों को 400 रुपए आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं अनुसूचित जाति और जनजाति वर्ग के लिए 200 रुपए शुल्क निर्धारित किया गया है। आवेदन शुल्क डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड या नेट बैंकिंग से जमा किया जा सकता है।

ऐसे कर सकते हैं आवेदन
अगर आप इन पदों पर आवेदन करने के इच्छुक हैं तो आपको छत्तीसगढ़ पुलिस की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां आप नोटिस बोर्ड में जाकर रिक्रूटमेंट रूल्स फॉर सब इंस्पेक्टर में जाना है। यहीं पर आवेदन पत्र भरने का लिंक मिल जाएगा। नोटिफिकेशन से पीडीएफ वर्जन में फार्म डाउनलोड करके उसमें दिए गए दिशा निर्देशों का पालन करके आवेदन फॉर्म की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!