धूमधाम से मनाई गई बाबा साहब डॉ अंबेडकर की जयंती

काकाखबरीलाल/खरसिया:-संविधान निर्माता, भारत रत्न डॉ भीम राव अंबेडकर जी की जयंती ग्राम तेलीकोट में स्थानीय विधायक, कैबिनेट मंत्री छत्तीसगढ़ शासन श्री उमेश नंदकुमार पटेल जी के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता दंतेवाड़ा डिप्टी कलेक्टर श्री प्रकाश भारद्वाज द्वारा किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री अभय महंती, श्री सुनील शर्मा जी उपस्थित रहे।
सर्वप्रथम मुख्य अतिथि द्वारा बाबा साहब डॉ अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। उपस्थित युवाओं ने पुष्पहार से सभी अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उमेश नंदकुमार पटेल ने कहा कि भारतीय संविधान निर्माण के लिए राष्ट्र सदैव बाबा साहब का ऋणी रहेगा। इस अवसर पर उपस्थित जनसमुदाय को बाबा साहब डॉ अंबेडकर की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दिए। कार्यक्रम को अभय महंती, श्रीमती प्रियंका गुप्ता, मनमोहन सिंह ठाकुर, जयंतु राम मनहरे आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम के मध्य गुरु घासीदास जयंती 2018 में आयोजित राज्य स्तरीय काव्य लेखन प्रतियोगिता के विभिन्न प्रतिभागियों को भी सम्मानित किया गया जिसमें कवयित्री श्रीमती प्रियंका गुप्ता प्रिया को प्रमाण पत्र, शाल, मैडल, श्रीफल से मंत्री जी के हाथों सम्मानित किया गया।
कक्षा दसवीं एवं बारहवीं के प्रतिभावान विद्यार्थियों को भी प्रोत्साहन राशि एवं प्रमाणपत्र से सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में राकेश नारायण बंजारे, दिलीप कुर्रे, पूर्णिमा कुर्रे, अरविंद बंजारे, राजू औरदा, राकेश घृतलहरे, मोहन भारद्वाज, नरेंद्र कुर्रे, राधे लाल बघेल, युवराज बंजारे, कमलेश जांगड़े, सुंदर कुर्रे, विमल कुर्रे, अनिल कुर्रे, हीरा राम, प्रफुल्ल कुर्रे, प्रकाश बंजारे, अमित कुर्रे, राहुल बंजारे एवं सतनामी समाज संगठन तेलीकोट, प्र. छग सतनामी समाज संगठन युवा प्रकोष्ठ तहसील इकाई खरसिया का सराहनीय योगदान रहा।



























