सरायपाली:कन्टेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को मारी ठोकर यूवक की मौत

सरायपाली@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत कन्टेनर वाहन चालक ने तेज लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मोटर साइकिल को ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे बाईक चालक की मौत हो गई। आनंद ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम भोथलडीह थाना सरायपाली जिला महासमुंद का निवासी है। बी ए की शिक्षा प्राप्त किया है । ग्राम भोथलडीह च्वाईस सेन्टर चलाता है। दिनांक 09/11/2025 को अपने मोटर सायकल से अपने च्वाईस सेन्टर भोथलडीह आ रहा था आगे-आगे मामा ससुर अपने एचएफ डिलक्स मोटर सायकल क्रमांक CG 06 GH 7023 में अपने गांव बेहडीही थाना तेन्दूकोना जा रहे थे कि सुबह करीब 10/30 बजे NH53 मेन रोड ग्राम भोथलडीह HP पेट्रोल पम्प के सामने पहुंचे थे उसी समय सामने से आ रही कन्टेनर वाहन क्रमांक NL 01 AB 2361 का चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर मामा ससुर के मोटर सायकल को सामने से ठोकर मारकर एक्सीडेन्ट कर दिया। जिससे मामा ससुर के दोनों पैर, दोनो जांघ, गुप्तांग, सिर में गंभीर चोट लगा था जिसे तत्काल हाईवे NHAI वाहन के माध्यम से सीएचसी सरायपाली लाये जहां डाक्टर साहब द्वारा चेक करने पर मृतक घोषित कर दिये। मामा ससुर सदानंद नायक को कन्टेनर वाहन क्रमांक NL 01 AB 2361 का चालक द्वारा अपनी वाहन को तेज एवं लापरवाहीपूर्वक चलाकर एक्सीडेन्ट करने से मृत्यु हुई है। पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

























