छत्तीसगढ़

जेल से बाहर आते ही रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता को जिंदा जलाया

(मध्य प्रदेश ) . रीवा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है जहां एक जेल से छूट कर बाहर आए रेप के आरोपी ने रेप पीड़िता को जिंदा जला कर मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया है. जबकि पीड़िता को गंभीर हालत में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दरअसल, ये मामला रीवा जिले के मऊगंज कस्बे नरैनी पहाड़ का है. जहां दरिंदगी के आरोप में जेल पहुंचने के बाद भी राजेश यादव की हैवानियत कम नहीं हुई. शुक्रवार की रात राजेश यादव एक बार फिर पीड़िता के घर पहुंचा और घर के बाहर सो रही युवती के ऊपर केरोसिन का तेल डालकर आग लगा दी.
जानकारी के मुताबिक, आरोपी ने पीड़िता का 3 साल पहले रेप किया था, जिसके बाद आरोपी राजेश यादव जेल हो गई थी. हाल ही में आरोपी जेल से बाहर था. इसके बाद उसने इस खतरनाक साजिश को अंजाम दिया. इस घटना में पीड़िता 80 फीसदी जल गई है. उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए संजय गांधी मेमोरियल हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है. यहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. डॉक्टर पीड़िता का इलाज करने में लगे हुए हैं. एएसपी विजय डाबर का कहना है कि पुलिस ने आरोपी राजेश यादव पर हत्या का प्रयास करने का मामला दर्ज कर लिया है. पुलिस लगातार फरार आरोपी की तलाश कर रही है. पुलिस जल्द ही फरार आरोपी को गिरफ्तार कर उसपर कड़ी कर्रवाई करेगी.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!