उत्कृष्ट कार्य के लिए एसपी दिव्यांग पटेल के हाथों सम्मानित हुए शिक्षक अरविंद साहू

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। महासमुंद पुलिस लगातार लोगों को विभिन्न माध्यमों से जागरूक करने पर लगी हुई है इसी कड़ी में ‘हमर पुलिस हमर संग’ के बैनर तले आज अपराध और साइबर सेल जागरूकता कार्यशाला में उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं को सम्मान किया गया जिसमें मिशन स्कूल कुटेला सरायपाली के बाल मित्र अरविंद साहू, रोशना डेविड अन्नू भोई को सम्मानित किया गया, बता दें कि महासमुंद पुलिस अपराध और साइबर सेल आत्महत्या से बचाव जागरूकता मोबाइल एवं ऑनलाइन धोखाधड़ी की जानकारी नशीले पदार्थों के सेवन से बचाव आदि का कार्यशाला आयोजन कर रही है, बाल मित्र अरविंद साहू के सम्मान प्राप्ति के बाद से शुभचिंतकों में हर्ष व्याप्त है। मिशन स्कूल कुटेला के शिक्षक एवं बाल मित्र अरविंद साहू इसके पूर्व भी कई बार ‘हमर पुलिस हमर संग’ के बैनर तले अपराध और साइबर सेल जागरूकता कार्यशाला में सम्मानित हो चुके हैं पूर्व महासमुंद पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह, प्रफुल्ल ठाकुर, नीलांचल सेवा समिति के संस्थापक संपत अग्रवाल ने भी उनके काम को सराहा है।























