बस स्टाफ के पास बाईक के ठोकर से साईकिल सवार को लगी चोट


बसना (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में कमलेश जगत ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम बानीपाली का निवासी है बीएससी का पढाई कर रहा है। दिनांक 27.12.2023 को पिताजी कलीराम जगत सब्जी बेचने सायकल में ग्राम बानीपाली से बसना गये थे। जो सब्जी बेचने के बाद वापस अपने सायकल को चलाते घर आ रहे थे कि रात करीबन 09.15 बजे गांव का लक्ष्मण विशाल घर के मोबाईल से फोन कर बताया कि आपके पिताजी कलीराम बसना से सब्जी बेचकर वापस घर ग्राम बानीपाली आते समय NH53 रोड बरबसपुर बस स्टाफ के पास एक्सीडेंट हो गया है। तब बरबसपुर NH53 रोड में आकर देखा पिता कलीराम रोड किनारे बैठे थे। कंधा, सिर, बांया पैर में चोट आकर खून निकल रहा था तथा उनका सायकल क्षतिग्रस्त होकर पडा था । पास में मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GW 9163 नीचे पडा था बहुत लोग ईकठ्ठा हो गये थे जो उपस्थित लोगों से पूछने पर मुझे बताये कि मोटर सायकल बजाज प्लेटिना क्रमांक CG 06 GW 9163 के चालक ने अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर पिताजी कलीराम जगत के सायकल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिये जिससे पिताजी कलीराम जगत को चोटें आई बताये, उसके बाद वाहन 108 एम्बुलेंश से ईलाज कराने सरकारी अस्पताल बसना लाये जहां पर पिताजी का प्राथमिक उपचार हुआ बाद डक्टर द्वारा रिफर करने पर प्राईवेट ईलाज कराने रायपुर ले गया जहां पिताजी का ईलाज चल रहा है, पुलिस ने 279-IPC, 337-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.
























