सरायपाली

आंदोलन के बाद आखिरकार वित्तीय प्रभार से हटाये गए सरायपाली बीईओ… अब आगे फेडरेशन की यह है नई रणनीति…

 

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के बैनर तले विकासखंड के समस्त शिक्षक संवर्ग द्वारा एक सूत्रीय मांग बी ई ओ आई पी कश्यप को हटाने को लेकर जारी आंदोलन को बीईओ आई पी कश्यप को वित्तीय प्रभाव से हटाने के आदेश के बाद रणनीति बदलने को निर्णय लिया गया . विदित हो कि 16 /7/ 2021 से ब्लॉक के समस्त शिक्षक अनिश्चितकालीन अवकाश पर चले गए थे किंतु आज दिनांक 18/7/ 2021 को जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा बी ई ओ को वित्तीय प्रभाव से हटाने के आदेश के बाद एवं जिला प्रशासन द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व के अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी पर भरोसा करते हुए 15 दिवस के निर्धारित जांच अवधि तक आंदोलन को शिथिल करते हुए काली पट्टी लगाकर समस्त शिक्षकों द्वारा शासन के निर्देशानुसार पढ़ाई तुमर द्वार कार्यक्रम के अंतर्गत मोहल्ला क्लास, ऑनलाइन क्लास को पुनः छात्र हित में जारी रखने का निर्णय लिया गया,एवं कोविड-19 टीकाकरण एवं अन्य प्रशासनिक कार्यों को करने का भी निर्णय लिया गया है.साथ ही फेडरेशन ने सामूहिक रूप से यह निर्णय लिया है कि आई पी कश्यप के प्रशासनिक प्रभार में रहते हुए दुर्भावना वश किसी शिक्षक को प्रताड़ित करने का प्रयास किया गया तो तत्काल आंदोलन उग्र रूप ले सकता है एवं 15 दिवस की जांच अवधि के बाद आई पी कश्यप को पद से नहीं हटाया जाता है तो पुनः सारे शिक्षक उग्र आंदोलन के लिए बाध्य रहेंगे.आज के बैठक में छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ तृतीय वर्ग कर्मचारी संघ ,छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन, पेंशनर धारी कल्याण संघ ,सहायक शिक्षक फेडरेशन, संयुक्त शिक्षक संघ ,शिक्षकमहासंघ ,संकुल समन्वयक संघ द्वारा संयुक्त रूप में उक्त निर्णय लिया गया .बैठक को किशोर कुमार रथ, भोजराज पटेल, ललित कुमार साहू,सतीश स्वरूप पटेल,अनिल पटेल,चंद्रसाय माँझी, लव कुमार पटेल, गणेश चौहान, चंद्रहास पात्र द्वारा संबोधित किया गया.उक्त अवसर पर नरेश बारिक ,देवेंद्र भोई, कांग्रेस सतपथी, जयंत बारिक, नंदकिशोर भाई, राजेश प्रधान, दुर्बादल दीप,कश्यप प्रधान, खिरोद्र जेरी, अशोक साहू,नरेश नायक राजेश पटेल, भोलानाथ नायक एवं फेडरेशन के साथी बड़ी संख्या में उपस्थित थे.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!