पिथौरा

पिथौरा : फावड़ा से सिर पर हमला

पिथौरा (काकाखबरीलाल). आरक्षी केद्र में इंदल कुमार बरिहा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह ग्राम डुमरपाली में रहता हैं खेती किसानी का काम करता हैं घर के सामने प्रेम खडिया का घर है उनका बेटा विशाल खडिया हमेशा अपने माता पिता को गाली गलौच कर मारपीट करते रहता था। दिनांक 23.06.2023 को शाम करीबन 06.00 बजे अपने रिश्तेदार की शादी से अपने घर वापस आया तो देखा कि प्रेम खडिया के घर के सामने प्रेम खडिया उम्र 70 वर्ष एवं उसकी पत्नि रैनी बाई खून से लथपथ जमीन पर पडी हुई थी जमीन पर खून गिरा हुआ था और प्रेम खडिया एवं उसकी पत्नि के सिर से खून निकल रहा था तब अपने गांव के प्रमुख देवानंद नायक, दशरथ यादव, रैन सिंह ध्रुव, विष्णु प्रसाद पाण्डेय को अपने मोबाईल से फोन करके बुलवाया सबके आने के बाद प्रेम खडिया और उसकी पत्नि से पूछे कि क्या हुआ तो वह ठीक से नही बोल रहे थे और गाडी में पिथौरा हस्पिटल लेकर आये और हस्पिटल में पूछने पर प्रेम खडिया और उसकी पत्नि रैनी ने बताये कि आपसी जमीन विवाद के कारण बेटा विशाल ने गंदी गंदी गाली देकर घर में रखे फावडा से हत्या करने के नियत से सिर में मारा जिसके कारण गंभीर चोट लगा है बताया । अभी प्रेम खडिया और उसकी पत्नि गंभीर रूप से घायल है ठीक से बातचीत नही कर पा रहे है जिन्हें पिथौरा हस्पिटल से महासमुंद रिफर किया गया है। प्रेम खडिया और उसकी पत्नि रैनी को उसके बेटे विशाल ने हत्या करने के नियत से गंदी गंदी गाली देकर जान से मारने धमकी देकर सिर में प्राणघातक हमला किया है जिसके कारण उनकी स्थिति गंभीर है घटना को विशाल के लडकी एवं उसकी पत्नि देखे है पुलिस ने 294-IPC, 307-IPC, 506(B)-IPC के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है.

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!