सरायपाली: पलसाभाडी़ के ग्रामीण जूझ रहे हैं पानी की समस्या से

सरायपाली( काकाखबरीलाल).सरायपाली विकास खण्ड के ग्राम पंचायत खरखरी के आश्रित ग्राम पलसाभाड़ी में विगत गर्मी महिनो से लगातार पेयजल कि समस्या बनी हुई है, जिसका समाधान आज छ: माह होने को है पर स्थिति जस कि तस है, यहाँ के ग्रामीणों का बताना है कि गाँव में कुल चार पेयजल स्त्रोत हैं।एक हेंण्डपम्प पुरानी बस्ती में है जो आबादी के अनुसार पर्याप्त नहीं, प्राथमिक स्कूल के ट्यूवेल से लगभग एक कि.मी. से सप्लाई कर पेयजल कि पूर्ति कि गयी है, अन्य दो पेयजल स्त्रोत डीपापारा में एक हेण्डपम्प और दूसरा मोटर चलित है जिसका जल स्तर विगत छ: माह पूर्व डाउन हो गया था जिसका आज बारिश होने के बावजूद इस बोरवेल का सूद कोई नहीं ले रहा है, जिसके चलते यहाँ पेयजल कि समस्या अब भी बरकरार है।
कुछ माह पूर्व पंचायत द्वारा बिना जल स्त्रोत दिखाए कतारबद्ध एकाएक तीन खनन किये गये लेकिन किसी में भी पानी नहीं मिला, तब से यहाँ के ग्रामीण ने भोजराज साव के निजी बोरवेल से विगत छ: माह से आज तक पीने कि पानी के लिए निर्भर हैं, लेकिन पंचायत के पदाधिकारी ग्रामीणों कि इस पेयजल समस्या को इसी हाल में छोड़ दिया है, अगर पंचायत व संबंधित विभाग इस पेयजल समस्या का त्वरित निस्तारण नहीं करती है तो पलसाभाड़ी के ग्रामीणों के सामने पेयजल कि समस्या विकराल हो सकती है जिसकि जवावदेही शासन प्रशासन कि होगी!
























