सरायपाली:अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मारी ठोकर यूवक की मौत

सरायपाली। आरक्षी केंद्र अंतर्गत मर्ग क्रमांक 29/2026 धारा 194 बीएनएसएस के मृतक हुकुम पटेल पिता रामसाय पटेल उम्र 62 वर्ष साकिन बोड़ेसरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का मर्ग जांच किया । मर्ग जांच के दौरान पाया गया कि मृतक हुकुम पटेल पिता रामसाय पटेल उम्र 62 वर्ष साकिन बोड़ेसरा थाना सरायपाली जिला महासमुंद का दिनांक 23/04/2026 को शाम करीबन 07:00 बजे अपने बाड़ी से घर वापस पैदल जा रहा था कि ग्राम बोड़ेसरा के छोटे नाला के पास पहुंचा था कि सरायपाली से सारंगढ़ की ओर जा रही अज्ञात मोटर सायकल के चालक द्वारा अपने वाहन को तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाकर मृतक हुकुम पटेल को पीछे से ठोकर मारकर एक्सीडेंट कर दिया जिससे हुकुम पटेल को गभीर चोंट आने से ईलाज हेतु ओम अस्पताल सरायपाली में परिवार वालों के द्वारा भर्ती कराया गया जो ईलाज के दौरान मौत हो गया । पुलिस ने 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज जांच में लिया है।





























