छत्तीसगढ़रायपुर

टीटीई बनकर महिला से की ठगी , अब आया पुलिस की शिकंजे में

रायपुर ब्यूरो / टीटीई बनकर महिला से ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामला मौदहापारा थाना अंतर्गत का है, जहां एक महिला को रेलवे स्टेशन में अपनी बातो के जाल में फंसाकर आरोपी अरुण अग्रवाल ने महिला से 10 हजार नकद व एटीएम कार्ड सहित मोबाइल को वाशरूम जाने के बहाने ले उड़ा था। मिली जानकारी के अनुसार आरोपी रेलवे स्टेशन के बाहर टहलता रहता था। आरोपी बकायदा सफेद कपड़ा पहने टीटीई की तरह रहता था। जिसके जाल में कई लोग फंस चुके हंै। बताया जा रहा है कि पहले भी अरुण अग्रवाल ठगी के आरोप में जेल में सजा काट चुका है। वहीं आरोपी द्वारा खमतराई थाना में सोने की चैन व अन्य कीमती वस्तु को एक महिला से कोई लूट न ले कहकर अपने पास रखकर पेट्रोल डलाने के बहाने फरार हो गया था।

गाड़ी बदलकर वारदात को देते थे अंजाम
आरोपी अरुण के पास कई गाड़ियां है जिसमें महिला को अपने जाल में फंसा लेता था फिर उसके बाद विश्वास होने पर महिला से गहने जेवरात को ले उड़ता था। हाल ही में हुए घटना के बाद पार्थी सोनिया महिपाल ने एसपी अमरेश मिश्रा से शिकायत करने के बाद क्राइम ब्रांच की टीम आरोपी के तलाश में लगा हुआ था। फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ में कई मामले की खुलासा हो सकता है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!