छत्तीसगढ़महासमुंद

जनसंपर्क यात्रा के नाम पर पूरे प्रदेश में हो रही है अवैध वसूली..अमरजीत चावला

रिपोर्ट ललित मुखर्जी । काका ख़बरीलाल पिथौरा

भाजपा की जनसंपर्क यात्राओं का चार साल अहंकार: पांचवे साल पहुंचे जनता के दरबार-अमरजीत चावला

अहंकार और धोखाधड़ी के चार साल: जनता आयी याद भाजपा को पांचवे साल-अमरजीत चावला

महासमुंद –कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष अमरजीत चावला ने भाजपा द्वारा की जा रही यात्रा पर तंज कसते हुवे कहा कि भारतीय जनता पार्टी के सांसद और विधायक 4 साल से जनता के बीच नहीं गये है। अब चुनाव सामने देख कर इनको जनता की याद आ रही है, जनसंपर्क की याद आ रही है, जनता का आर्शिवाद लेने की याद आ रही है। चावला ने जारी बयान में भाजपा से पूछा कहां थी ये सोच जब जिले में आंखफोड़वा कांड हुवा था ,नसबंदी कांड हुआ था, कहां थी ये सोच जब जिले में ओलावृष्टि हुई जिले में आकाल पड़ा और किसानो को बांधो से पानी नहीं देने का तुगलकी फरमान जारी किया जा रहा था, जब किसान आत्महत्या कर रहे थे,उन्हें फसल बीमा का लाभ नही मिल रहा था, ये सोच उस समय कहां थी।
जब समर्थन मूल्य,बोनस, वन अधिकार पट्टो के लिये कांग्रेस लगातार लड़ रही थी, पदयात्रा निकाल रही थी। उस समय भारतीय जनता पार्टी के जनप्रतिनिधी एसी गाड़ियों में सफर कर सरकारी वैभव का सुख भोग रहें थे और आज चुनाव देख कर एसी गाड़ीयों को छोड़ झटक कर जनता की बीच जनसंपर्क करने के लिये निकले है।

अमरजीत ने पूछा जब क्षेत्र की जनता हाथी और भालू से मारी जा रही थी, जब जिले के आदिवाशी भाइयो की जमीनों पर भाजपा के कद्दावर लोग कब्जा कर रहे थे ,जब संपत्तिकर 50 प्रतिशत बढ़ाया गया,बिजली दर बड़ाई गई,जब प्रदेश के 37 लाख किसानों की जगह मात्र 13 लाख किसानों को बोनस दिया गया वो भी मात्र एक वर्ष का तब ये सोच कहाँ थी !
कांग्रेस नेता ने कहा भाजपा की जनसंपर्क यात्रा जहां-जहां जा रही है गांव के संरपचो को खाने एवं तमाम तरह की दीगर व्यवस्थायें करने के लिये भाजपा दबाव डाल रहे हैं और खाने पीने की और दीगर व्यवस्थायें नहीं करने पर धारा 40 लगाने की धमकी दी जा रही है।
साथ ही लोगो को जबरिया भाजपा का दुरंगा दुपट्टा ओढ़ने पर मजबूर किया जा रहा है।
ग्रामीण इलाकों में भाजपा के प्रति जनसंपर्क यात्रा से गहरी नाराजगी है।
जनता पूछ रही है ग्राम सुराज,लोक सूराज में दिया आवेदनों के निराकरण का क्या हुआ।
अमरजीत ने कहा भाजपा के इस राजनैतिक कार्यक्रम को चलाने में सरकारी अमले का जमकर दुरूपयोग किया जा रहा है।
दरअसल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भूपेश बघेल और डॉ चरणदास महंत की पदयात्राओं और कांग्रेस विधायक दल के नेता टी.एस. सिंहदेव के जनघोषणा पत्र को मिले जनसमर्थन से बीजेपी में हार का भय व्याप्त है।
क्योंकि शराब का व्यवसाय कर रही भाजपा सरकार द्वारा तीन बार छत्तीसगढ़ की जनता को छला गया है। और इस बार समाज के सभी वर्ग रमन सरकार के कुशासन का अंत करने के लिये संकल्पित है।
जनता बीजेपी के चार साल अहंकार, 5 वें साल जनता के द्वार के… भाजपाई फार्मूले को बखूबी समझ चुकी है।
भाजपा की जनसंपर्क यात्रा केवल और केवल एक ढोंग है, दिखावा है।
जनसंपर्क से और जनता से भाजपा का और भाजपा के जनप्रतिनिधियों का कोई लेना देना नहीं है।
चुनाव में कुछ महीनें बचे देखकर हार के भय से यह भाजपा की दिखावटी कसरत है। यह जनता समझ चुकी है ।और कांग्रेस की पद यात्राओं का मजाक उड़ाने वाली भाजपा सिर्फ पद बरकरार रखने के लिए यात्रा कर रही है यह भी समझ रही है और आने वाले समय मे कांग्रेस की सरकार बनाने के लिए कृतसंकल्पित है ।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!