सरायपाली
कोविड-19 के संक्रमण से बचाव एवं उपाय के हेतु जागरूकता लाने के लिए दीवारों पर किया जा रहा है नारा लेखन

सरायपाली . कोविड-19 के संक्रमण की रोकथाम एवं उपायों के बारे में जन जागरूकता लाने के लिए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में नारा लेखन, कोविड-19 गाइडलाइन के अनुसार समाजिक दूरी का पालन करते हुए जागरूकता रैली, बाहर आने-जाने वालों को समझाईश सहित अन्य गतिविधियां की जा रही है। इस कार्य में स्थानीय स्तर के पंचायत, पार्षद प्रतिनिधियों, ग्रामीणों, स्वयंसेवी संस्थाओं, गणमान्य नागरिकों, स्थानीय कर्मचारियों, युवा टीम के सदस्य सहयोग कर रहे हैं और लोगों को माॅस्क लगाने की अपील कर रहें हैं।
AD#1


























