समाज सेविका रूबी सिंह ठाकुर हुई सम्मानित

भंवरपुर(काकाखबरीलाल)। महिला दिवस के दिन भवरपुर में रूबी सिंह ठाकुर को उनके समाज सेवा वृद्ध जान सेवा गौ सेवा और निश्वार्थ सेवा भाव के लिए चौकी प्रभारी श्री उमाकांत तिवारी के हाथों सम्मानित किया रूबी सिंह ठाकुर के द्वारा किये गए कार्य:
गौ सेवा: आजकल गाय बैल इधर उधर घूमते पाए जाते हैं कभी कभी ऐसा होता है कि ये गाये रास्ते मे ही बच्चा जन देती है या नाली गड्ढे में गिर जाती है है तो उनकी सेवा रूबी सिंह ठाकुर के द्वारा की जाती है
वृद्धजन सेवा: आये दिन देखने को मिलता है कि कई वृद्ध जन भटकते दिख ही जाते है उनकी सेवा करना रूबी सिंह ठाकुर का निःस्वार्थ काम बन गया है
मुक्ति धाम की सफाई : अभी अभी विगत दिनों की बात है कि रूबी सिंह ठाकुर और उसकी टीम के छोटे छोटे बच्चे मुक्ति धाम की सफाई का बीड़ा उठाये और उसे बखूबी निभाये
रक्तदान : यू तो कहने को वो महज 22:23 साल की युवती है पर उनके कार्यों की लिस्ट उससे भी अधिक है आज रूबी सिंह ठाकुर को कौन नही जानता ये समाज सेवा के क्षेत्र में एक ऐसा नाम है जो किसी प्रसिद्धि का का मोहताज नही है बता दे आपको इस लडकी ने अब तक 50 से भी अधिक बार रक्तदान कर चुकी है धन्य है वो माँ बाप जिन्होंने ऐसी बेटी को जन्म दिया ! बता दे कि रूबी सिंग ठाकुर के पिताजी सब्जी मार्केट में सभी बेचने का काम करते हैं और अपने बच्चों को इतनी अच्छी तालीम दिए है
सरायपाली की ऐसी बेटी का सम्मान अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के दिन हुआ जिसके लिए उसकी समिति और साथी गण प्रसन्नता जाहिर कर उसे बधाइयाँ प्रेषित करते है गर्व है ऐसी बेटी पर।




























