सरायपाली

नगर पालिका प्रशासन सरायपाली पर लगाया भेदभाव का आरोप.

काकाखबरीलाल,सराईपाली । नगर पालिका प्रशासन द्वारा स्वच्छ भारत मिशन के तहत छात्र-छात्राओं में जागरूकता लाने हिंदी फिल्म (हल्का) को निशुल्क दिखाए जाने की व्यवस्था संजना सिनेमा सरायपाली में की गई थी जिसमें शासकीय स्कूलों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क पास का वितरण किया जाना था परंतु वार्ड क्रमांक 8 लाल बहादुर शास्त्री नगर के नवीन प्राथमिक शाला में अध्ययनरत छात्र छात्राओं को निशुल्क पास नहीं मिलने पर वार्ड पार्षद हरदीप सिंह रैना ने नगर पालिका प्रशासन सराईपाली पर भेदभाव करने का आरोप लगाया और इसकी शिकायत मुख्य नगर पालिका अधिकारी से की,
पार्षद रैना ने बताया की वार्ड क्रमांक 8 में पानी की सप्लाई को लेकर भेदभाव शासकीय योजनाओं को लागू करने में भेदभाव तो पहले भी होता रहा है लेकिन गरीब वर्ग के छात्र छात्राएं जो नवीन प्राथमिक शाला में अध्ययनरत हैं को फिल्म देखने से वंचित किया जाना निंदनीय है पार्षद रैना ने बताया कि नगर पालिका परिषद सराईपाली में अधिकारी सत्ता में बैठे नेताओं के इशारे पर ऐसा कर रहे हैं जो कि गलत है अधिकारियों का काम है वार्ड में पानी की समस्या का निराकरण कैसे हो उस पर भी ध्यान दें जिससे लोग शौचालय का उपयोग कर पाए क्योंकि पानी की कमी के कारण वार्ड क्रमांक 8 के अधिकतर शौचालय उपयोग नहीं हो रहे हैं जिसका जवाबदार सीधा-सीधा सराईपाली नगर पालिका प्रशासन है , पार्षद रैना ने बताया पानी की समस्या को लेकर आमरण अनशन भूख हड़ताल और सभी शासकीय संस्थाओं में लिखित शिकायत के बावजूद पानी की समस्या के निराकरण हेतु प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया है ..

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!