दिल्ली

पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटी ने अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली

(हरियाणा ) . कैथल जिले में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. मामला कैथल के गांव खानपुर का है. जहां पिता की मौत की सूचना मिलते ही बेटी ने भी जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. अनाज मंडी चौकी पुलिस ने मृतका के चचेरे भाई बयान दर्ज कर 174 के तहत कार्रवाई की है. बता दें कि 48 वर्षीय बलकार सैनी हलवाई का काम करता था. उनका परिवार अब कुतुबपुर रोड बालाजी नगर में रहता था. उसे कई सालों से कैंसर थी और उसका इलाज चल रहा था.
कुछ दिन पहले ही उसे इलाज के लिए चंडीगढ़ पीजीआइ में भर्ती करवाया गया था. बीते दिनों बीमारी के कारण मौत हो गई. मौत की सूचना जैसे ही 24 वर्षीय काजल को प्राप्त हुई तो उसने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी जान दे दी. काजल आइजी कॉलेज में बीएससी फाइनल की छात्रा थी. डेढ साल पहले ही मां शीला देवी की बीमारी के कारण मौत हो गई थी. अब घर में बड़ा भाई और भाभी रह गई हैं. मृतका के परिजनों ने बताय कि काजल हमेशा कहती थी कि वह अपने पिता के साथ ही चली जाएगी, लेकिन उस समय स्वजनों को यह अंदाजा नहीं था कि वह सच में ही ऐसा कर देगी. पिता का अंतिम संस्कार किया गया और अगले दिन बेटी का अंतिम संस्कार हुआ.

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!