धमतरी
क्षत-विक्षत अवस्था में मिला युवक का शव , पुलिस जांच में जुटी

धमतरी (काकाखबरीलाल). जिले के रुद्री थाना क्षेत्र में एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिला है. युवक की शिनाख्त विश्रामपुरी निवासी संजू मंडावी के रूप में हुई है. जानकारी के मुताबिक, रूद्री थाना क्षेत्र कारी राव देव स्थल के पास सुबह एक युवक की लाश क्षत-विक्षत हालत मिली है. ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी है, जिसने पुलिस को सूचना दी. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
AD#1




























