बसना

क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर पहुँचे जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृतलाल जगत, खिलाड़ियों को दी शुभकामनाएं

बसना(काकाखबरीलाल)। आज़ाद क्रिकेट क्लब बानीपाली के तत्वाधान में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि सभापति एवं जिला पंचायत सदस्य नोविना अमृतलाल जगत पहुंचे,जहाँ आयोजन समिति द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उक्त अवसर पर उद्बोधन स्वरूप श्रीमती जगत ने कहा कि खेल को सिर्फ एक मनोरंजन के दृष्टिकोण से न देखें बल्कि खेल से हमें व्यक्तिगत ,पारिवरिक, एवम सामजिक जीवन में बेहत्तर इंसान बनने का मदद मिलता है।खेल से हमें समय बद्धता, धैर्य,अनुशासन तथा समूह में कार्य करने का सिख मिलता है और इसी सीख को हमे अपने जीवन में आत्म साथ करना चाहिए क्योंकि अन्य खेलों की तरह हमारी जिंदिगी भी एक खेल है और यह आपके ऊपर निर्भर करता है कि आप खिलाड़ी बनकर जीना चाहते हैं कि खिलौना। श्रीमती जगत ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं भी दी
उक्त अवसर पर अमृतलाल जगत अध्यक्ष अजजा शास.सेवा विकास संघ बसना, परेश्वर राय,कमल पटेल,मोतिम कश्यप समेत ग्रामीणजन मौजूद थे।।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!