पटेवा: यहां पर कैसे बैठे हो कहने पर मारपीट जानिए मामला

पटेवा@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत गाली गलौज कर हाथ मुक्का से पिटाई का मामला सामने आया है। हेतराम भास्कर ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम खैरझिटी में रहता है, दुकानदारी एवं टेलर काम करता है । दिनांक 20.10.2025 को अपना दुकान बंद करके घर जा रहा था कि करीब रात्रि 08.30 बजे जैतखाम चौक के थोडा आगे पहुंचा था कि वहीं घर के पहले मोड के पास डोमन साहू, कलेश्वर यादव, दशरथ ध्रुव, पोषण वहीं पर सीसी रोड में बैठे थे जिन्हें यहां पर कैसे बैठे हो कहने पर वे लोग तू कौन होता है पूछने वाला कहकर गंदी गंदी अश्लील गाली गलौच करते हुए हांथ मुक्का से मारपीट किये तथा जान से मारने की धमकी दिये हैं । मारपीट करने से सिर में चोंट लगकर खुन निकला है तथा बांए पैर में चोंट लगा है । बचाओ कहकर चिल्लाने पर पडोस के सुरेखा भास्कर, निर्मला भास्कर वहां पर आए और बीच बचाव किये हैं । बीच बचाव करने पर उनके साथ भी गाली गलौच किये हैं । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



























