महासमुंदपिथौरा

कृषि बिल के विरोध में व दिल्ली के बार्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में कांग्रेसियों के द्वारा एक दिवसीय रैली एंव धरना प्रदर्शन

अनुज अग्रवाल@पिथौरा ग्रामीण। केंद्र की बीजेपी सरकार व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पारित किए गए 3 नए कृषि बिल के विरोध में व दिल्ली के बार्डर पर आंदोलनरत किसानों के समर्थन में जिला युवा काँग्रेस, ब्लॉक युवा कांग्रेस, शहर युवा कांग्रेस के संयुक्त तत्वधान में आज पिथौरा तहसील कार्यालय के समक्ष 1 दिवसीय धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया। उक्त रैली एवम धरना प्रदर्शन में जिले भर से सैकड़ो के तादाद में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता जुटे थे। लंबे अंतराल के बाद युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित धरना प्रदर्शन में युवा पूरे जोश- खरोश में दिखे। उक्त धरने को सम्बोधित करते हुए ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के नव नियुक्त अध्यक्ष व किसान पुत्र कारण दीवान ने केंद्र की मोदी सरकार को किसान विरोधी बताया तथा कृषि बिल को वापस लिए जाने की बात कही। वहीं धरना में शामिल जनपद पंचायत पिथौरा के उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने भुपेश बघेल सरकार द्वारा किसानों का धान 2500 में खरीद कर किसानों के आत्मसम्मान को बढ़ाने के लिए भुपेश बघेल को धन्यवाद दिया तथा केंद्र के मोदी सरकार को जन विरोधी व नकारा ठहराया। पूर्व उपाध्यक्ष कुलवंत सिंह खनूजा ने प्रदर्शन को संबोधित करते हुए केंद्र की बीजेपी सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ के साथ किये जा रहे सौतेले व्यवहार व बीजेपी के निर्वाचीत जनप्रतिनिधियों के निकम्मे पन की आलोचना की ।धरना में उपस्थित जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अमन चंद्राकर ने जिओ कंपनी को मोदी जी द्वारा फायदा पहुचाये जाने व नोटबन्दी गलत व जी एसटी लागू कर देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने का आरोप लगाया। पूर्व ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष अनंत सिंग वर्मा ने अपने जोशिले अंदाज में युवओं किसानो में जोश भरा वही संजय सिन्हा व सनी दत्ता ने मोदी सरकार को जम के लताड़ा ।उक्त कार्यक्रम का सफल संचालन शैलेन्द्र डड़सेना ने किया इस वृहद आयोजन में प्रमुख रूप से जिला युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष विकाश शर्मा, युवा जिला महासचिव ज्योतिष अग्रवाल, कांग्रेस प्रदेश सहसचिव सन्नी रोहिल्ला, विधानसभा अध्यक्ष विवेक पटेल , विधानसभा उपाध्यक्ष देवेंद्र चंद्राकर, ब्लॉक युवा कांग्रेस अध्यक्ष कौशल रोहिल्ला, उपाध्यक्ष उमर हशन, सरपंच गौतम साहू ,असफाक खान, सरपँच देवराज ठाकुर, पुष्पराज सिंहा ,जयंत सिन्हा ,मुन्ना साहू, गजेंद्र ध्रुव, भागी साहू , मोती, जांगड़े साहू ,पालेस्वर पटेल, विक्की यादव अंकीत अग्रवाल हिमांशु शर्मा, अनुज अग्रवाल, राहुल सोनी ,गीतेश, भूषण साहू, नमन अग्रवाल ,उतरा, बल्लू, दिलेराम, भय्यू शुक्ला, कुणाल, धनंजय चौहान ,तुलेस, नीलेश, निमेष ,तेजराम ,बेदराम आदि उपस्थित थे।कार्यक्रम में ग्राम पंचायत मेंमरा के सरपंच निर्मल यादव व नीतीश गुप्ता ने कांग्रेस प्रवेश किया।

AD#1

VIJAY

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 06264640291

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!