बी.एस भाटिया स्मृति फुटबॉल प्रतियोगिता का राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने किया शुभारंभ

सरायपाली(काकाखबरीलाल)। बीएस भाटिया स्मृति अंतरराज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता का शुभारंभ राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता सराईपाली विधायक किस्मत लाल नंद ने की।विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत के अध्यक्ष उषा पटेल, जिला पंचायत सदस्य नोविना जगत, कांग्रेस जिलाध्यक्ष रश्मि चन्द्राकर, नपा सराईपाली के अध्यक्ष अमृत लाल पटेल, कांग्रेस अजा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव महेंद्र बाघ, कांग्रेस के वरिष्ठ कार्यकर्ता जयंत चौधरी, ब्लाक कांग्रेस बसना के अध्यक्ष इस्तियाक खैरानी एवं छग चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने की।
पहले दिन घेंस एवं कोरबा ने जीता मैच
अंतर्राज्यीय फुटबॉल प्रतियोगिता में पहले दिन महासमुंद वर्सेस घेंस और झंडा मुंडा वर्सेस कोरबा के बीच मैच खेला गया। दोनों टीमो के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में घेंस और कोरबा के टीमों ने जीत दर्ज की।
दूल्हादेव देवालय निर्माण के लिए 5 लाख रुपए की स्वीकृति
क्षेत्रीय विधायक किस्मत लाल नंद ने छत्तीसगढ़ चौहान सेना की मांग पर सराईपाली में दूल्हादेव देवालय निर्माण के लिए अपने विधायक निधि से 5 लाख रुपये देने की घोषणा की।

























