रायगढ़
हाईटेंशन तार की चपेट में आने से दो मजदूरों की मौत इलाके में मचा हडकंप

रायगढ़ ( काकाखबरीलाल). हाईटेंशन तार की चपेट में आने से शुक्रवार को दो मजदूरों की मौत हो गई। दोनों मृतक सारंगढ़ के अंडोला गांव के रहने वाले बताए जा रहे हैं। मौत से इलाके में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार हादसा वृंदावन भगवानपुर कॉलोनी में हुआ है। बताया जा रहा है कि करंट की चपेट में आने से दोनों मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। गंभीर रूप से घायल दोनों की मौके पर मौत हो गई। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बरामद कर लिया। वहीं अभी तक हादसे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है।
AD#1
























