बसना

कोरोना के कहर ने अनेक जोड़ों को शादी के बंधन से रोका

बसना(काकाखबरीलाल)।कोरोना वायरस का प्रभाव 15 अप्रैल से शादी के सीजन पर भी दिखाई दे रहा है। 15 अप्रैल से शादियों के शुभ मुहूर्त हैं। जो शादियां तय हो चुकी है, उन परिवारों ने धर्मशाला होटल,गार्डन बुक करा लिए थे।किन्तु अब वे कोरोना वायरस संक्रमण के कारण आयोजन निरस्त करा रहे हैं। मई और जून तक के शादी के कार्यक्रम निरस्त हो गए हैं।किन्तु इनमें से कुछ ऐसे भी हैं, जो अच्छा मुहूर्त होने के कारण केवल दोनों परिवारों के प्रमुख लोगों के बीच घर पर ही शादी करने की तैयारी कर रहे हैं। बड़ी शादियों की शुरुआत नवंबर में देवउठनी एकादशी से ही होने की संभावना है ।
शादियों के लिए गर्मी का मौसम अच्छा माना जाता है। इस सीजन में सबसे ज्यादा शादियां होती है, चावल एवं गेहूं की फसल आने के कारण इस समय सबसे ज्यादा शादियां होती हैं। क्योंकि हर व्यक्ति के हाथ में पैसा रहता है ,लेकिन इस साल भी वैवाहिक आयोजनों का यह सीजन सन्नाटे में ही जाने की संभावना है। कहीं पर मुश्किल से बैंड बाजे सुनाई देगा।
यह हालात कोरोना के लाकडाउन के चलते बन रहे हैं।बसना अंचल के धर्मशाला,होटलों में होने वाली अप्रैल महीने की बुकिंग निरस्त हो चुकी है। जून के लिए इन्होंने बुकिंग कराई है, वह अभी 14 अप्रैल को लाकडाउन का फैसला होने की राह देख रहे हैं। पर संभावना यही है कि जून में भी शादियां नहीं होंगी। 31 जून को देवशयनी एकादशी के साथ ही विवाह के मुहूर्त खत्म हो जाएंगे। इसके बाद 4 महीने तक चातुर्मास में शादी नहीं होगी। लोगों को नवंबर तक का इंतजार करना पड़ेगा ।

अप्रैल से जून तक शादी का है शुभ मुहूर्त

15 अप्रैल से जून तक शादी के लिए 15 शुभ मुहूर्त है, जिसे भंवरपुर के पंडित परमेश त्रिपाठी से जानकारी लेने पर, उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में 15,20,25,26(अक्षय तृतीया) 27 तारीख, मई माह में 1,2,4,6,17,18 ,19 तारीख ,जून माह में 13,15,30 तारीख शादियो के लिए शुभ माना गया है। इस बीच 29 मई से 12 जून तक शुक्र अस्त होने के कारण विवाह नहीं होंगे। अक्षय तृतीया पर अबूझ मुहूर्त की शादी होती है जून माह में 31 को देवशयनी एकादशी होने के बाद वैवाहिक कार्यक्रम बंद होंगे। पुनः इसी वर्ष नवंबर में 25 तारीख को देवउठनी एकादशी का विवाह होगा। दूसरा मुहूर्त 30 नवंबर को है।,दिसम्बर माह में 7 एवं 9 तारीख को शुभ मुहूर्त है।

बिना तामझाम के शादी होने की संभावना

कम से कम लोगों की मौजूदगी में शादी करने पर विचार कर सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए, अनेक शादियां होने की जानकारी मिल रही है। दोनों परिवारों के चार-चार सदस्य व एक पंडित मिलाकर लोगों की मौजूदगी में शादी कराने पर विचार कर रहे हैं। इसके अलावा शादी का उत्सव माहौल ठीक होने पर आगे बढ़ा सकते हैं। पंडितों के अनुसार हमारे पास जितने लोगों की शादियां बुक थी, वे सभी निरस्त हो गई हैं। 1से 2 परिवार के लोग ही विवाह की सोच रहे हैं, कि मुहूर्त है। तो घर भी दोनों ही परिवार में शादी की रस्म पूरी कर लेंगे। बड़े कार्यक्रम का आयोजन बाद में कर लेंगे।

बैंड बाजा एवं कैटरिंग वालों की बड़ी मुश्किलें, सीजन हो गया खराब

शादियां टल जाने से बैंड,बाजे एवं कैटरिंग वालों का पूरा साल का सीजन खराब हो गया है। इस सीजन में सबसे ज्यादा शादियां होने से वे इतना कमा लेते हैं, कि पूरे साल का खर्चा निकल जाता है। भारत टेंट हाउस के संचालक डिंपल छाबड़ा कहते हैं कि अप्रैल और मई माह में ही सैकड़ों शादियां बुक थी। सभी शादियाँ निरस्त हो गई है। पूरा साल खराब होने की संभावना है। बारात की रौनक बनने वाले, बैंडबाजा वाले सभी हताश है, कि आगे क्या होगा यह भी तय नहीं है।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!