छत्तीसगढ़

पाकिस्तानियों को छत्तीसगढ़ में पनाह देकर नागरिकता देना राष्ट्रदोह के समान – डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय

काकाखबरीलाल छत्तीसगढ़- गौरतलब होकि एक तरफ जहां नक्सल घटनाओं के कारण छत्तीसगढ़ राज्य में आंतरिक सुरक्षा व्यवस्था लचर पड़ी हुई है, राज्य के आदिवासी युवको को फोर्स में भर्ती कराकर उन्हें जानबूझ कर मौत के मुंह में धकेलने का काम सरकार आज तक करते ही आ रही है वही राष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान के साथ दिन प्रतिदिन खराब हो रहे रिश्ते की दुहाई भी दिया जाता है, उधरसीमा पर देश के जवान इन पाकिस्तानी आर्मी व काश्मीर पर पाकिस्तानी आतंकियों के गोली का शिकार हो रहे हैं। पाकिस्तान के ही आतंकी संगठन ने सम्पूर्ण राष्ट्र को 26/11 की घटना से दहला कर रख दिया था। अंतराष्ट्रीय स्तर पर भी अब जहां पाकिस्तान को आतंकी राष्ट्र घोषित करने की शिफारिश किया जाने लगा है, उस वक्त केवल वोट बैंक बढ़ाने की मंशा से छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री महोदय जी धर्मिक आयोजन के बहाने पड़ोसी राज्यों से गैर हिन्दू समुदाय के लोगों को लगातार छत्तीसगढ़ में पनाह देने के गोरख धंधे में लगे हुए हैं।
इस कार्य में सरकारी तंत्र का भरपूर उपयोग किया जा रहा है, बकायदा इन पाकिस्तानियों को यहां की नागरिकता स्वयं मुख्यमंत्री जी के सीधे देखरेख में डियक जा रहा है, जब बिना रोकटोंक ये पाकिस्तानी देश की सीमा में घुसपैठ कर यहां की अखंडता व शांति को भंग करने की कई बार कोशिश कर चुके हैं ऐसे में भ्रष्टाचारी में लिप्त भाजपा सरकार लगातार चौथी बारी जीत हासिल करने के लिए वोट बैंक बढ़ाने के उद्देश्य से अपने देश को भी बेचने में पीछे नही है। यह आरोप शिवसेना के फ़ायरब्रांड नेता डॉ. अरुण कुमार पाण्डेय ने लगाया है। उन्होंने कहा हैकि जाती धर्म, राम मंदिर, विकास, अच्छे दिन, व अन्य जुमलों से अबतक धोखा देने वाली भाजपा सरकार की असलियत को छत्तीसगढ़ की आमजनता पहचान गई है यहां की भोली भाली जनता सब बर्दास्त कर सकती है पर राष्ट्रद्रोह नही।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!