अंबिकापुर

पढा़ने लिखाने के नाम पर SDO ने यूवती से किया दुष्कर्म, युवती ने थाने में की शिकायत

अंबिकापुर (काकाखबरीलाल).      पीएचई विभाग के एसडीओ एनआर कुरैशी पर युवती से दुष्कर्म का आरोप लगा है। एसडीओ ने युवती को पढ़ाने-लिखाने के नाम पर घर पर रखा था। पीड़िता ने अजाक थाने में एसडीओ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। पीड़िता के मुताबिक एसडीओ करीब एक साल तक उससे दुष्कर्म कर रहा था। शिकायत पर पुलिस फरार चल रहे एसडीओ की तलाश में जुट गई है। पीड़िता के मुताबिक एसडीओ ने अपने घर में काम करने व पढ़ाने लिखाने के नाम पर उसे रखा था। इसी बीच उसकी नीयत बिगड़ गई और नौकरी लगवाने व बैंक खाता खुलवा देने का लालच देकर उससे दुष्कर्म करता था।   मध्यप्रदेश निवासी 60 वर्षीय एनआर कुरैशी अंबिकापुर में पीएचई विभाग में एसडीओ के पद पर पदस्थ है। वह अंबिकापुर में ही रहता है। उसने वर्ष 2016 में 24 वर्षीय एक युवती को घर का काम करने व पढ़ाने-लिखाने के नाम पर अपने घर में रखा था।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!