पटेवाबसनामहासमुंदसरायपाली

विजयादशमी पर जिले के सभी पुलिस थाना और चौकी में शस्त्र पूजन संपन्न

महासमुंद(काकाखबरीलाल)। विजयदशमी पर महासमुंद पुलिस के सभी थानों एवं चौकी में शस्त्र पूजन किया गया। पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर ने विजय दशमी पर्व पर परंपरा के अनुसार विधि विधान से शस्त्र पूजन करते हुए मां दुर्गा की आरती की। पूजा के उपरांत पुलिस अधीक्षक ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों को दशहरा पर्व की शुभकामनाएं दी।

जिले के सभी थाना-चौकी प्रभारियों के द्वारा भी हथियारों पर पुष्प और कुमकुम लगाकर मंत्रोच्चार के साथ विधि विधान से पूजा संपन्न कराई गई। इस दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल ठाकुर, एसडीओपी मेघा टेम्बुलकर, बसना थाना प्रभारी लेखराम ठाकुर, सरायपाली थाना प्रभारी वीणा यादव, भंवरपुर पुलिस चौकी प्रभारी दुलार सिंह यादव, बलौदा चौकी प्रभारी,पटेवा, कोमाखान थाना में प्रभारियों सहित पुलिस के अन्य अधिकारी-कर्मचारीगण उपस्थित थे।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!