खेत मे धान कटाई को लेकर हुआ विवाद, किसान हुआ लहुलुहान

कटघोरा (काकाखबरीलाल)। जमीन विवाद अक्सर फसाद की जड़ बन जाती है और अपराध को जन्म दे देती है ऐसा ही एक वाक्या कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली से सामने आया है,जहाँ विवादित रकबे पर फसल कटाई को लेकर गाव के ही एक युवा ने फसल काट रहे किसान पर धारदार टांगी से प्राणघातक हमला कर दिया है।जिसमे किसान जख्मी होकर लहुलुहान हो गया है।घटना की सूचना डायल 112 को मिली थी दोनों पक्षों की शिकायत पर कटघोरा थाना में एफआईआर दर्ज हुआ है।
पूरा वाक्या कटघोरा थाना अंतर्गत ग्राम जुराली वार्ड नं 12 का है जहाँ जुराली निवासी दिलीप मकाम अपने परिवार के साथ निवास करता है पीड़ित के बताए अनुसार बीते दिन दिलीप मरकाम नाउखार स्थित खेत मे अपने परिवार सहित धान कटाई का कार्य कर रहा था। दिनांक 19/10/2020 को तकरीबन साढ़े चार बजे के बीच गाँव का ही रहने वाला मुकेश कुमार यादव दूर से ही पूरे शबाब में गाली गलौच करते हुए हाथ मे टांगी के साथ आया और जान से मारने की धमकी देते हुए खेत मे पहुँचा तथा धान कटाई करते समय हमारे ऊपर प्राणघातक हमला कर दिया हमले में मेरे पिता दिलीप मरकाम धारदार टांगी से बुरी तरह जख्मी होने के साथ लहुलुहान हो गए।चूंकि मुकेश यादव नशे की हालत में था जिस वजह से वार सटीक नही हो पाया और बड़ी घटना टल गई लेकिन दिलीप मरकाम के माथे पर व अन्य अंगों में गम्भीर चोट आई है। इससे पहले की मुकेश और वॉर कर पाता खेत मे मौजूद परिवारजनों ने उसे जकड़ लिया और उसके हाथों से टांगी छीनते हुए बीचबचाव कर पकड़ा तथा रस्सी से बांध कर तुंरत डायल 112 को फोन पर सूचना दी।सूचना पाते ही डायल 112 भी मौके पर पहुँच गई और 112 की मदद से उसे कटघोरा थाने लाया गया।वही दूसरे पक्ष की शिकायत अनुसार कहना रहा कि गोरी शंकर व दिलीप मरकाम हमारे द्वारा लगाई फसल को जबरन कटाई कर ले जा रहे थे व मेरे भतीजे मुकेश यादव को गाली गलौच कर रहे थे जिस वजह से हमारे द्वारा भी इनके विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई है।
पीड़ित गोरी शंकर मरकाम की शिकायत पर कटघोरा थाना प्रभारी अविनाश सिंह ने आरोपी मुकेश कुमार यादव के खिलाफ धारा 294IPC,323IPC,506IPC के तहत मामला पंजीबद्ध कर लिया है, वही कृपाल सिंह की शिकायत पर गोरी शंकर मरकाम व दिलीप मरकाम के खिलाफ भी धारा 294IPC,323IPC,506IPC,34IPC के तहत मामला पंजीबद्ध किया गया है।इस पूरे वाक्ये में मजे की बात यह रही कि पीड़ित गौरी शंकर मरकाम व दिलीप मरकाम अनुसूचित जनजाति से तालुक रखते है फिर भी एक्ट्रोसिटी का जिक्र कही पर भी नही किया गया, बल्कि कृपाल सिंह की शिकायत पर मामला पंजीबद्ध कर काउंटर कर दिया गया। शिकायत काउंटर हो जाने के कारण पीड़ित दिलीप मरकाम अपने आप को ठगा सा महशूस करने लगा और बिना देरी किये उसने कोरबा अजाक थाने का रुख किया और वहाँ पहुँच कर अपनी आप बीती सुनाई जिस पर अजाक थाना प्रभारी ने उचित कार्यवाही का पूर्ण आश्वासन दिया और कहा कि कटघोरा थाना जाकर खून से लथपथ कपड़ो को जप्ती बनवा देना फिर आकर सूचना देना।इतना आश्वासन पाते ही पीड़ित ने कटघोरा थाने का रुख किया और थाना पहुँचकर थाना प्रभारी से मुलाकात की जिस पर थाना प्रभारी ने आश्वासन दिया है कि पीएम रिपोर्ट आते ही विधानसंवत धाराएं बढ़ाते हुए उचित कार्यवाही की जाएगी। जिस वजह से पीड़ित पक्ष बिना कुछ जप्ती करवाएँ ही अपने घर की ओर कुच कर दिया।

























