दुलारपाली स्कूल द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम “वन्दे मातरम” का किया गया आयोजन

सरायपाली (काकाखबरीलाल).स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर शाला परिवार दुलारपाली के द्वारा ऑनलाइन सांस्कृतिक कार्यक्रम “वन्दे मातरम” का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों, पालकों, भूतपूर्व छात्र , गणमान्य नागरिक, व अन्य विद्यालय के शिक्षकों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। अप्पी और यामिनी दुलारपाली ने मेरे प्यारे वतन, तुझ को शत शत नमन,दिल ये मेरा पुकारे वंदे मातरम गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम की शुरुआत की। काजल साहू,चकरदा ने ए शहीदो तुम्हारा तिरंगा गीत के माध्यम से क्रांतिकारियों को नमन किया। सरायपाली से जुड़े अर्चिता मिश्रा ने संगीतमय केराओके गीत मिट्टी में मिल जावां की प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को भक्ति भाव से ओतप्रोत कर दिया।रामचंडी महाविद्यालय की छात्रा लाजवन्ती साहू और सरस्वती शि शिशु मंदिर बिछिया की छात्रा मुन्नी साहू ने समवेत स्वर में ताकि जीता रहे हिन्दोस्तां गीत की प्रस्तुति देकर सीमा पर डटे हुए सैनिकों के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।कार्यक्रम को विद्यालय के शिक्षक अमित चौरसिया, लक्ष्मीधर प्रधान,टेकलाल पटेल,कविता पटेल ने भी सम्बोधित किया,कार्यक्रम के होस्ट प्राचार्य प्रेमानन्द भोई ने अपने उद्बोधन में कहा इस कार्यक्रम के माध्यम से शाला परिवार दुलारपाली अमर वीर क्रांतिकारियों, वीरांगनाओं,महान भारतीय वैज्ञानिकों, कोरोना वॉरियर्स डॉक्टरों, मेहनतश किसानों मजदूरों के प्रति सम्मान व्यक्त करता है।क्योंकि इनका निस्वार्थ सेवा भाव हमें वन्दे मातरम का सच्चा पाठ पढ़ाती है।
मुख्य वक्ता के रूप में ऑनलाइन जुड़े पूर्णानन्द मिश्रा ने बच्चों का उत्साह वर्धन करते कहा कि कोरोना महामारी की मजबूरी में मजबूर न हों और अपने कर्तव्य पथ पर डटे रहे ऑनलाइन पढ़ाई करते रहें,कोरोना का शीघ्र नाश होगा ,हमारे वैज्ञानिक इसका समाधान ढूंढने में लगे हुए हैं,कार्यक्रम का अंत उन्होंने हरिवंशराय बच्चन जी की इन पंक्तियों से की… डुबकियां सिंधु में गोताखोर लगाता है, जा जाकर खाली हाथ लौटकर आता है,मिलते नहीं सहज ही मोती गहरे पानी में,बढ़ता दुगना उत्साह इसी हैरानी में,मुट्ठी उसकी खाली हर बार नहीं होती कोशिश करने वालों की हार नहीं होती।कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के शिक्षक ऑनलाइन रहकर बच्चों का हौसला बढ़ाते रहे।
रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भ तिरंगा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया,बच्चे अपने घरों में रंगोली बनाकर फोटो प्रेषित किये , जिसमें प्रथम दीपांजली पटेल व केशर साहू, द्वितीय चाँदनी सिदार एवं तृतीय स्थान पर अंजू साहू रहे। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए सरपंच जयनन्द गहिर, बीईओ जेआर डहरिया,एबीईओ विनोद शुक्ला, बद्रीविशाल जोल्हे, कंवर , बलदेव मिश्रा ने शाला परिवार को बधाई दी है।
























