बसना

बसना जनपद के बिजराभांठा में सादगीपूर्ण बनाया गया स्वतंत्रता दिवस

बसना(काकाखबरीलाल)।बसना जनपद के ग्राम पंचायत बिजराभांठा में 74 वां 15 अगस्त (स्वतंत्रता दिवस) कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंन्सिग के साथ सादगीपूर्ण समारोह में मनाया गया।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से सरपंच कुमार सिंग चौधरी, शा. उच्च प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक सुधाकर बारीक, प्राथमिक शाला के प्रधान पाठक ठाकुरराम निषाद,शिक्षक अरुण निषाद, हरिहर पटेल,उत्तरा कुमार चौधरी,उच्च शाला प्रबंधन एवं विकास समिति अध्यक्ष शिवकुमार नायक, प्राथमिक शाला प्रबंधन एवं विकास समिति के अध्यक्ष जगमोहन निषाद,गणेश राम चौहान, धरमसिंग पुहुप समेत पंचगण उपस्थित थे.
कार्यक्रम पूरी तरह कोविड-19 के गाईड लाईन का पालन करते हुए सम्पन्न हुआ। सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखते हुए मंच और अतिथियों के लिए दो गज की दूरी पर कुर्सियां लगायी गई थी। प्रवेश द्वारा पर सेनेटाइजर की व्यवस्था की गई थी ।
कोरोना काल मे बच्चों के पढ़ाई प्रभावित होने से शासन द्वारा “पढ़ाई तुंहर द्वार योजना” के अंतर्गत लाउडस्पीकर पढ़ाई करने की अभियान की शुरुआत संकुल समन्वय हेमंत कुमार दास के नेतृत्व मे की है, लम्बे समय से शिक्षकों की मांग के अनुरूप आज उक्त अवसर पर बिजराभांठा सरपंच श्री चौधरी द्वारा लाउडस्पीकर सेट विद्यालय को प्रदान किया गया।हांलाकि कोविड-19 महामारी के चलते स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त) का कार्यक्रम हर साल के मुकाबले थोडा अलग था। कार्यक्रम संक्षिप्त किया गया था। समारोह में स्कूली बच्चों ने हिस्सा नहीं लिया।

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Check Also
Close
Back to top button
error: Content is protected !!