जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की बैठक आयोजित

– डिग्रीलाल जगत
बालाघाट (काकाखबरीलाल)। दिनांक 3 अक्टूबर 19 को सायं काल कलेक्टर दीपक आर्य की अध्यक्षता में जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद की बैठक आयोजित हुई। मध्यप्रदेश शासन पर्यटन विभाग मंत्रालय भोपाल के आदेशानुसार जिला पर्यटन संवर्धन परिषद एवं जिला पुरातत्व संघ के संविलियन पश्चात “जिला पुरातत्व एवं पर्यटन परिषद” के रुप में पुनर्गठन किया। जिसके पदेन अध्यक्ष कलेक्टर तथा जिला पुरातत्व संघ तथा जिला पर्यटन संवर्धन परिषद सदस्यों को नामांकित किया गया है।
बैठक में बैगा ओलंपिक, मंड़ई-मेला का आयोजन करवाने, जिले के संरक्षित एवं असंरक्षित पुरातात्विक स्थलों का विकास, नैरोगेज बोगी तथा नैरोगेज इंजन को स्थापित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
इसी प्रकार जिला स्तर पर सारस पक्षी संरक्षण पर कार्यशाला आयोजित हुई।
बैठक में रजनी सिंह मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आर.पी.ठाकरे कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग, सुधांशु वर्मा आदिम जाति कल्याण विभाग, ड़ाँ.वीरेन्द्र सिंह गहरवार संग्रहाध्यक्ष पुरातत्व संग्रहालय, विकास रधुवंशी नोडल अधिकारी जिला पंचायत, सुरेन्द्र कुमार रहांगडाले उपयंत्री नगर पालिका, रवि पालेवार सहायक नोडल अधिकारी जिला पंचायत, ड़ाँ.संतोष सक्सेना भूगर्भ शास्त्री,मोसम हरिनखेडे सहित गणमान्य उपस्थित थे।
























