विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन का निशुल्क शिविर आज,डे केयर के बुजुर्गों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण व उपचार.

शुकदेव वैष्णव, काकाखबरीलाल/रायपुर. जरूरतमन्दों के स्वास्थ्य सेवा में समर्पित समाजसेवी संस्था ‘विप्र स्वास्थ्यसेवा संगठन’ द्वारा पुरानीबस्ती के बुजुर्गाश्रम ‘डे केअर’ के बुजुर्ग सदस्यों की स्वास्थ्य देखभाल की श्रृंखला में संगठन की स्त्रीरोग विशेषज्ञ डॉ श्रीमती तनु तिवारी (स्त्रीरोग विशेषज्ञ, गोल्ड मेडलिस्ट) द्वारा आश्रम में रहने वाले बुजुर्गं सदस्यों का जनरल हेल्थ चेकअप किया जाएगा। सोमवार 13 अगस्त को दोपहर 2 से 5 बजे तक डे केअर के बुजुर्गो की स्वास्थ्य जांच व ब्लड प्रेशर, सुगर इत्यादि टेस्ट के साथ साथ उनकी शारीरिक तकलीफों का उपचार और दवाइयों का निःशुल्क वितरण किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि विप्र स्वास्थ्य सेवा संगठन के वरिष्ठ सदस्य व जिला अध्यक्ष डॉ दिनेश तिवारी और रायपुर जिला चिकित्सा अधिकारी (आयुर्वेद) डॉ श्रीमती कुमुदिनी तिवारी की सुपुत्री डॉ तनु तिवारी का विद्या अध्ययन JLNM MEDICAL COLLAGE RAIPUR से हुआ। MBBS करने के बाद उन्होंने कोलकाता में स्त्रीरोग की उच्च शिक्षा प्राप्त की। इसके उपरांत भारतीय सेना चिकित्सा परिषद द्वारा राष्ट्रीय स्तर की विशेषज्ञ परीक्षा में प्रथम स्थान प्राप्त किया। रायपुर क्षेत्र की जनता को डॉ तनु की चिकित्सा सेवा का लाभ दिलाने vsss द्वारा पहल की जा रही है।

























