रायपुर

डायल 112 वाहन की बोनट पर शराब की बोतल रख कर शराब पी रहे थे पुलिसकर्मी ,एसएसपी ने किया निलंबित

रायपुर (काकाखबरीलाल).राजधानी रायपुर के तेलीबांधा इलाके में तैनात पुलिसकर्मी शराब पी रहे थे। जवान ड्यूटी पर थे डायल-112 की गाड़ी में इन्हें गश्त के लिए भेजा गया था। दोनों सिपाही वर्दी में थे और गाड़ी के बोनट पर शराब की बोतल रखकर पार्टी की रहे थे। इस दौरान किसी ने इनका वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। वायरल वीडियो एसएसपी अजय यादव के पास भी पहुंचा।
एसएसपी ने तत्काल दोनों सिपाहियों को निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया । दोनों के खिलाफ विभागीय जांच का आदेश दिए गए हैं। बुधवार से इस मामले की जांच शुरू हो जाएगी। वीडियो में दिख रहे जवान सुनील चंदेल और हरिशचंद्र नायक हैं। इनके साथ गाड़ी का ड्राइवर भी मजे लूटते दिख रहा है। एक अन्य मामले में भी एसएसपी ने लापरवाह पुलिस अधिकारियों पर कार्रवाई की है। अभनपुर में महिला की हत्या के मामले में टीआई और एसआई को नोटिस दिया गया है।

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!