बसना

नवनियुक्त महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक को चौहान सेना के प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने मुलाकात कर दी बधाई

बसना(काकाखबरीलाल)। छग राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त अध्यक्ष किरणमयी नायक से मुलाक़ात कर छत्तीसगढ़ चौहान सेना के प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद ने गुलदस्ता भेंट कर बधाई दी और शाल व श्रीफल से सम्मानित किया।

प्रदेशाध्यक्ष चातुरी डिग्रीलाल नंद ने कहा कि महिला अधिकारों के लिए सदैव आवाज मुखर करने वाली एक साधारण महिला का उच्च पद में शोभायमान होने से हम सभी महिलाओं को गौरान्वित महसूस हो रहा है। समाज में आज भी महिलाओं के ऊपर शोषण और अत्याचार बढ़ रहें है, एक वकील और जानकार महिला के अध्यक्ष बनने से महिलाओं को जल्द न्याय मिलने की आस जगी है।

नवनियुक्त महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक जी से मुलाकात करने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ चौहान सेना के संस्थापक शशिकांत चौहान, अशोक देवदास, चित्ररेखा देवदास, लक्ष्मी चौहान, मोगरा चौहान राजू पटेल, अनिल राजहंस, समेत अन्य सामजिक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!