रायपुर

पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर वृद्ध से ऑनलाइन ठगी

रायपुर(काकाखबरीलाल)। राजधानी में ऑनलाइन ठगों ने अब एक वृद्ध को पेंशन वेरिफिकेशन के नाम पर अपना शिकार बनाया है. पीड़ित वृद्ध के साथ 14 से 15 जुलाई के बीच यह वारदात हुई है. पीड़ित के खाते से 3 बार में ठगों ने 44 हजार रुपए निकाल लिए. वृद्ध ने राजेंद्र नगर थाने में इसकी एफआईआर कराई है. राजेंद्र नगर टीआई आशीष शुक्ला ने बताया कि 64 वर्षीय कृष्ण लालचंद्राकर को 14 जुलाई को मोबाइल नंबर 83889-74566 से फोन आया. फोन करने वाले ने खुद को पुलिस मुख्यालय का कर्मी बताया और पेंशन का वेरिफिकेशन करने की बात कही.

उसने कहा कि कोरोना की वजह से ऑनलाइन ही वेरिफिकेशन किया जा रहा है. यह कहकर फोन करने वाले ठग ने बैंक की डिटेल पूछी. पीड़ित ने अपने एसबीआई के खाते और सीआईएफ की जानकारी ठग को दे दी. इसके बाद ठग ने कुछ प्रोसेस किया, जिसका वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) नंबर पीड़ित के मोबाइल नंबर में आया. ठग ने ओटीपी पूछा, जिसे पीड़ित ने बता दिया. इसके बाद
ठग ने तीन बार में पीड़ित के खाते से 44 हजार रुपए निकाल लिए. रकम निकलने के बाद पीड़ित को ठगी का पता चला. इसके बाद थाने में शिकायत की.

AD#1

Ramkumar Nayak

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. 09111068624

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!