रायपुर
पुलिस भर्ती प्रक्रिया पर पूर्व सीएम रमन सिंह का बयान कहा दो साल बाद भी भर्ती लंबित

रायपुर(काकाखबरीलाल)। गत दो वर्षों से राज्य में पुलिस भर्ती की प्रक्रिया रूकी हुई है. पूर्ववर्ती भाजपा सरकार ने अगस्त 2018 में सब इंस्पेक्टर, सूबेदार, प्लॉटून कमांडर व विशेष शाखा में भर्ती की प्रक्रिया प्रारंभ की थी. मगर यह भर्ती प्रक्रिया अब तक लंबित है. पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने इस भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरी करने की मांग करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को शुक्रवार 17 जुलाई को एक पत्र भेजा. उन्होंने पत्र में लिखा कि छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग ने गत 23 अगस्त 2018 को विज्ञापन जारी कर सब इंस्पेक्टर, प्लॉटून कमांडर व विशेष शाखा में भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किया था. इस भर्ती प्रक्रिया में करीब डेढ़ लाख अभ्यर्थियों ने फार्म भरा व परीक्षा शुल्क दिया, मगर आज तक यह भर्ती प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी.
AD#1



























