छत्तीसगढ़

राजधानी में 57 नये कन्टेनमेंट जोन घोसित, अब कुल 138 कन्टेनमेन्ट जोन एक्टिव

रायपुर(काकाखबरीलाल). कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार मिलने के कारण कंटेनमेंट जोन की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। गुरुवार को जिले में 57 कंटेनमेंट जोन बनाए गए।अब कुल 138 कंटेनमेंट जोन एक्टीवेट हैं। जबकि 52 संक्रमित मरीज ठीक होने पर डिस्चार्ज हुए और चिन्हिाकित कंटेनमेंट जोन बनाने के निर्देश कलेक्टर ने जारी किए हैं। 138 कंटेनमेंट जोन में 509 संक्रमित मिले थे। इसका उपचार चल रहा है।

इसके अलावा 52 संक्रमित मरीज ठीक होकर वापस घर लौट रहे हैं। जिसके बाद कलेक्टर ने 117 कंटनेमेंट जोनों को डी-एक्टिवेट किया गया है। डी-एक्टिवेट किए गए कंटेनमेंट जोन में अधिकांश संख्या रायपुर नगर निगम क्षेत्र की है। जो नए कंटेनमेंट जोन बनाए जा रहे हैं उनमें आसपास के इलाकों की तादाद अधिक बताई जा रही है।मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में मिला कोरोना पॉजिटिव गोलबाजार थाना अंतर्गत मॉडर्न कॉम्प्लेक्स में एक नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

जिला प्रशासन द्वारा घोषित कंटेनमेंट जोन में पश्चिम में डीकेएस अस्पताल जाने वाला रोड,पूर्व में मुख्य सडक तथा उत्तर में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय और दक्षिण में पंजाब नेशनल बैंक तक की परिसीमाएं निर्धारित की गई है। सिलतरा में मिला कोरोना संक्रमित धरसींवा,सिलतरा,थाना-धरसींवा में 01 नया कोरोना पॉजिटिव केस पाये जाने के फलस्वरुप उक्त क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

अपर कलेक्टर ने पश्चिम में खोरबाहरा साहू का मकान,उत्तर स्वामी आत्मानंद स्कूल,दक्षिण मुन्ना वर्मा का मकान और पूर्व में मनहरण वर्मा का मकान तक को कंटेनमेंट जोन की परिसीमाए निर्धारित की है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!