बड़ी खबरदेश-दुनिया

अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने नहीं होंगे परेशान, ऑनलाइन बनेंगें लर्निंग लाइसेंस

रायपुर(काकाखबरीलाल)। परिवहन विभाग के दफ्तर में अब लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। ऑनलाइन आवेदन करने पर उन्हें घर बैठे ही लाइसेंस मिलेगा इसके लिए आवेदनकर्ता को केवल नाम-पता, फोटो और शुल्क जमा करना पड़ेगा। इसके दस्तावेजों की जांच और कुछ आसान सवालों के जवाब देना पड़ेगा। इसका परीक्षण करने के बाद आवेदनकर्ता को अस्थाई ड्राइविंग लाइसेंस ईमेल पर भेजा जाएगा। इसे वह प्रिंट आउट निकाल सकते है।

केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्रालय ने नागरिकों को यह सुविधा उपलब्ध कराने के लिए परिवहन विभाग से दावा-आपत्ती मंगवाई है। इसे 29 जुलाई 2020 तक अनिवार्य रूप से भेजने का निर्देश दिया है। बताया जाता है कि कोरोना के संक्रमण को देखते हुए देशभर के सभी आरटीओ कार्यालय को ऑनलाइन किया जा रहा है। ताकि लोगों को बाहर न निकलना पड़े और सुविधाजनक रूप उनका काम आसानी से हो जाए। ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के आवेदन जमा होने के बाद उसके निर्माण की समय सीमा भी तय की जाएगी।


ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए परिवहन विभाग विभाग के डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यू डाट परिवहन डाट जीओवी डाट इन पर प्रारूप फिट किया जाएगा। इस सुविधा के शुरू होने से आवेदनकर्ता किसी भी च्वाइस सेंटर, सुविधा केंद्र और इंटरनेट युक्त कम्प्यूटर पर आवेदन करने की सुविधा मिलेगी। आवेदन का साइड खोलते ही सामान्य जानकारी दी जाएगी। वहीं निर्माण के बाद 6 महीने इसकी वैधता होगी।

दावा आपत्ति मंगवाई


ऑनलाइन लर्निंग लाइसेंस के लिए केंद्रीय सड़क और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा दावा आपत्ति मंगवाई गई है। सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद इसकी जानकारी भेजी जाएगी।
शैलाभ साहू , सहायक परिवहन आयुक्त

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!