तुमगांव: हाथ मुक्का बेल्ट से पिटाई जानिए मामला

तुमगांव@ काकाखबरीलाल। आरक्षी केद्र अंतर्गत हाथ मुक्का बेल्ट से मारपीट का मामला सामने आया है। अमीत ने पुलिस को बताया कि वह वार्ड नं0 27 गुडरूपारा बजरंग चौक महासमुंद में रहता है, फल बिक्री का व्यवसाय करता है । दिनांक 23.10.2025 को आरंग से सामान खाली करके अपने पीकअप वाहन क्रं0 CG06GM4272 को ज्ञानी ढाबा के सामने खडी कर साथी दिनेश यादव के साथ खाना खाने के लिए रूके थे वहीं रोड के दुसरी ओर कुछ लोग वाद विवाद हो रहे थे जिसको देखने के लिए गया तो दो व्यक्ति एक चेकदार कपडा एवं एक गुलाबी टी शर्ट पहना हुआ ने विवाद कर रहे लोगो का साथी समझकर गंदी गंदी अश्लील गालियां देते हुए गला पकड लिया और जमीन में गिरा दिया जिन्हें क्यों मारपीट कर रहे हो भाई मैंने तुम्हारा क्या बिगाडा है बोला तो हांथ मुक्के एवं बेल्ट से मारपीट किये हैं, घटना को देखकर साथी दिनेश यादव बीच बचाव करने आया तो उसके साथ भी मारपीट करने लगे तथा यहां भाग जाओ नहीं तो जान से मार देने की धमकी दिये है । तथा उन लोग पीकअप वाहन के सामने शीशा को भी तोड दिये हैं । मारपीट करने से बांया हांथ में सूजन है , छाती में चोंट खरोच का निशान है एवं पुरे शरीर पर दर्द हो रहा है तथा दिनेश यादव के शरीर में भी दर्द हो रहा है । मारपीट करते समय मोबाईल झुमा झटकी में कही गिर गया । घटना को कृष्णा निषाद देखा सुना है । पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 324(2)-BNS, 351(3)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।



















