बाइक सवार लुटेरों ने गार्ड एवं ड्राइवर को लिया गोली से छलनी, लाखों रुपए की लूट

रायगढ़ (काकाखबरीलाल).रायगढ़ से लूट की बहुत बड़ी खबर आ रही है। SBI के एटीएम में कैश डालने जा रहे कैश व्हीकल से लाखों की लूट हुई है। घटना किरोड़ीमल आजाद चौक की घटना है। इस घटना में ATM के कैश व्हीकल के ड्राइवर की लूटेरों ने गोली मारकर हत्या कर दी गयी है, वहीं गार्ड को गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। घटना के बाद पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर लूटेरों की तलाश शुरू कर दी है।
SP संतोष कुमार सिंह ने इस घटना की पुष्टि की है। एसपी संतोष सिंह खुद मौके पर पहुंच गये हैं। SP संतोष सिंह ने कहा कि
कैश वैन एटीएम में पैसे डालने जा रहा था, उसी दौरान एक घटना हुई है। बाइक सवार नकाबपोश ने ने पहले कैश वैन के ड्राइवर की गोली मारी है, जिसकी वजह से उसकी मौके पर ही मौत हो गयी है, वहीं एक गार्ड को भी दो गोली मारी गयी है, वो अभी घायल है, पुलिस ने इलाके में नाकेबंदी कर ली है, सर्चिंद जारी है, हमलोग हर एंगल से इन्वेस्टिगेशन में लगे हैं, कुछ अहम सुराग मिले हैं”

























