सरायपाली

सरायपाली: डंडे से पिटाई मामला दर्ज

सरायपाली@ काकाखबरीलाल।  आरक्षी केद्र अंतर्गत पुरानी रंजिश की बात को लेकर  डंडे से मारपीट का मामला सामने आया है।गुणनिधि भोई ने पुलिस को बताया कि वह ग्राम बालसी थाना सरायपाली का रहने वाला है  कक्षा 12 वीं पढ़ा है रोजी मजदूरी का काम करता है  दिनांक 26/02/2025 के सुबह 10:00 बजे ग्राम बालसी पानी टंकी के पास बडे भाई त्रिलोचन नायक के साथ खडे होकर बातचीत कर रहे थे उसी समय गांव का गांधी साहू आया और बोला कि पुराना लपडा को छोड दो आपस में मिल जुलकर रहते है मेरे लडके के साथ मारपीट मत करना समझौता हो जाते है कहकर समझा रहा था तब बोला कि पुराना लपडा को कैसे भूल जाऊंगा, तभी उसका बेटा रितेश साहू आया और पुरानी रंजिश की बात को लेकर तूझे जान से मार दूंगा कहकर  गंदी गंदी गाली गुप्तार कर पास में पडे बांस के डण्डे से मारपीट किया है। बीच बचाव करने आये बडे भाई त्रिलोचन नायक को रितेश साहू एवं गांधी साहू बांस के डण्डे से मारपीट किये है । मारपीट करने से सिर मे चोट आया है हाथ पैर में दर्द हो रहा है एवं बडे भाई त्रिलोचन नायक के सिर में चोट लगा तथा उनके हाथ पैर में भी दर्द हो रहा है है। घटना को   पत्नी आरती भोई एवं सांतोना नायक देखे सुने है।  पुलिस ने115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(2)-BNS   के तहत मामला दर्ज कर जांच में लिया है।

AD#1

काका खबरीलाल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. kakakhabarilaal@gmail.com

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!