चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने किया बसना थाना प्रभारी का सम्मान

बसना (काकाखबरीलाल): छत्तीसगढ़ चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने
उत्कृष्ट कार्य करने के लिए बसना थाना प्रभारी सुश्री वीणा यादव का मोमेन्टो प्रदान कर दूल्हा देव सम्मान से सम्मानित किया गया।
इसके साथ ही उन्हें दूल्हादेव महोत्सव में पुलिस प्रशासन के सहयोग के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस मौके पर चौहान सेना की प्रदेशाध्यक्ष चातुरी नंद ने कहा कि ” बसना थाना प्रभारी द्वारा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी के साथ निर्वहन किया जा रहा है जिससे क्षेत्रवासी प्रसन्न है। उन्हें सम्मानित कर हमारे संगठन द्वारा उन्हें प्रोत्साहित किया जा रहा है।”
विदित हो कि चौहान सेना समूचे प्रदेश में सामाजिक गतिविधियों संचालन सफलता पूर्वक कर रही है, उक्त संगठन के द्वारा अजा, अजजा के अधिकारों की लड़ाई लड़ी जाती है साथ ही पिछड़े तबके के छात्रों,युवाओं एवं महिलाओं को सहयोग भी किया जाता है।

























