छत्तीसगढ़

सरायपाली : जय स्तंभ चौक में सट्टा खिलाते यूवक धरा गया

 

दिनांक 01/02/2022 को जरिये मुखबीर सूचना मिला कि जयस्तंभ चौक सरायपाली के पास में एक परवेज बेग नामक व्यक्ति अंकों से रूपये पैसों का दांव लगाकर सट्टा खेला रहा है कि सूचना की तस्दीकी हेतु हमराह स्टाफ आर. 685,599 के साथ दो गवाहों मनोज यादव एवं केशव चौहान को तलब कर 160 जा0फौ0 का नोटिस तामिल कर घटना से अवगत कराकर साथ लेकर जयस्तंभ चौक सरायपाली पहुंचा जहां परवेज बेग को दूर से देखा गया जो चौक में बैठकर कागज में कुछ लिखते दिखा तथा उसी समय एक व्यक्ति उसके पास जाकर कुछ पैसे देते दिखने से मुखबीर के बताये अनुसार संदेह होने से हमराह स्टाफ एवं गवाहों के साथ तत्काल वहां पहुंचकर परवेज बेग के द्वारा लिखा गया कागज को देखा तो परवेज बेग अपने पास रखे कागज में अंको से रूपये पैसे का दांव लगाकर लिख रहा था जो सट्टा खिलाना पाया गया। आरोपी द्वारा रूपये पैसे का दांव लगाकर अंको से सट्टा खिलाते पकड़े जाने से आरोपी का कृत्य धारा 4(क) जुआ एक्ट के अंतर्गत घटित करना पाये जाने से आरोपी के कब्जे से एक नग सट्टा पट्टी जिसमें अंको के सामने रूपये पैसे का दांव लगा है, नगदी रकम 1620 रू0, एक नग ओप्पो कंपनी का मोबाइल पुरानी इश्तेमाली कीमती 5,000 रू0, एक नग डाट पेन, जुमला कीमती 6620 रू0 को मौके पर समक्ष गवाहन जप्त किया गया। आरोपी परवेज बेग पिता साहबान बेग जाति मुसलमान उम्र 24 साल वार्ड क्र. 06 ईस्लाम मोहल्ला सरायपाली थाना सरायपाली जिला महासमुंद छ0ग0 । आरोपी के विरूद्ध सार्वजनिक जुआ अधिनियम, 1867 4 (क) के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया गया

AD#1

छत्तरसिंग पटेल

हर खबर पर काकाखबरीलाल की पैनी नजर.. जिले के न. 01 न्यूज़ पॉर्टल में विज्ञापन के लिए आज ही संपर्क करें.. +91 76978 91753

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!